Homeमध्य प्रदेशMP Assembly 2022: मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से हो...

MP Assembly 2022: मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से हो सकता है प्रारंभ, जाने अपडेट्स

Monsoon session of MP Vidhan Sabha may start from July 25, know updates

Date:

भोपाल। Monsoon session of Madhya Pradesh Legislative Assembly मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र (Monsoon session of Madhya Pradesh Legislative Assembly) 25 जुलाई से प्रारंभ होने की संभावना है।

राज्य सरकार ने विधानसभा सचिवालय को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद एक-दो दिन में सत्र संबंधी अधिसूचना जारी हो सकती है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में अभी त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। यह चुनाव प्रक्रिया 18 जुलाई तक पूरी हो जाएगी और इसके बाद ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा।

जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है, ताकि विधायकों को प्रश्न, ध्यानाकर्षण, याचिका और शून्यकाल की सूचना देने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मप्र विधानसभा का मानसून सत्र इस बार पांच का चलेगा, जिसमें राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रथम अनुपूरक अनुमान (बजट) प्रस्तुत करेगी।

इसके पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है। इसके साथ ही मप्र नगर पालिक विधि संशोधन और भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में डॉ. गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है और उनके नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद यह पहला सत्र है।

इसे लेकर उन्होंने तैयारी शुरू की है। विधायकों से जिलेवार सरकार के काम-काज, घोटाला और सरकारी धन के दुरुपयोग की जानकारी मांगी है। पूछा गया है कि सरकारी घोषणाओं और योजनाओं की जमीनी हकीकत क्या है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related