Homeमनोरंजननिकिता डोबरियाल व जीत राय दत्त का रोमांटिक सांग "बनके बारिश" हुआ...

निकिता डोबरियाल व जीत राय दत्त का रोमांटिक सांग “बनके बारिश” हुआ रिलीज़ 

Nikita Dobriyal and dashing star Jeet Rai Dutt's romantic song "Bann key Baarish" released

Date:

Bann Key Baarish Song Video: बारिश के इस मौसम में हर कोई रोमांटिक हुआ जा रहा है। ऐसे भीगे भीगे मौसम में साउथ व बॉलीवुड इंडस्ट्री के डैशिंग स्टार जीत राय दत्त (Jeet Rai Dutt) और निकिता डोबरियाल (Nikita Dobriyal) का बेहद रोमांटिक सांग “बनके बारिश” (Bann Key Baarish) रिलीज हो गया है जिसे दर्शको द्वारा खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिंगर कम्पोज़र अल्ताफ सय्यद ने इसे गाया है जिसमें एक मेलोडियस मूड है जो श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

म्युज़िक लेबल सांग्स बास्केट द्वारा रिलीज इस सांग को ऑडिएंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है। मुम्बई में इस सांग लांच के अवसर पर ऎक्टर जीत राय दत्त, ऎक्ट्रेस निकिता डोबरियाल, सिंगर अल्ताफ सय्यद मौजूद थे।

इस मौके पर मेहमान के रूप में निर्माता लोकेश तिलकधारी, ऎक्टर प्रोड्यूसर कुमार अखिलेश प्रताप भी उपस्थित थे जिन्होंने दोनों एक्टर्स को इस नए सांग के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

नरेन गेडिया फिल्म्स व जेआरडी मोशन पिक्चर के बैनर तले बने सांग “बनके बारिश” के निर्माता जीत राय दत्त, डायरेक्टर डीओपी व एडिटर नरेन ए. गेडिया, गीतकार आनंद सिंह हैं। 

खूबसूरत अदाकारा और थिएटर ऎक्ट्रेस निकिता डोबरियाल ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि बनके बारिश एक बहुत ही खूबसूरत गीत है जिसमें रोमांस, मेलोडी और इमोशंस भी हैं। शिमला की हसीन वादियों में इसे शूट किया गया है जो बेहद प्यारी लोकेशन है।

मेरे को-एक्टर जीत राय दत्त काफी सपोर्टिव नेचर के हैं, मैं इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हालांकि मैं थिएटर ऎक्टर हूँ और कई साल तक ढेर सारे ड्रामों में अभिनय किया है, मगर यह मेरा पहला म्युज़िक वीडियो है जो यूथ को पसन्द आ रहा है।

जीत राय दत्त भी इस म्युज़िक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस सांग में मेरे अपोजिट निकिता डोबरियाल नजर आ रही हैं। हम दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी दर्शकों को लुभा रही है। अल्ताफ सय्यद के साथ पहले भी मैं एक सुपर हिट सांग कर चुका हूं लेकिन इस प्रोजेक्ट पर हमने 5 वर्षों बाद काम किया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related