HomeबॉलीवुडBrahmastra Movie: "ब्रह्मास्त्र" को सफल बनाने के लिए बॉलीवुड ने मिलाया पॉलीवुड...

Brahmastra Movie: “ब्रह्मास्त्र” को सफल बनाने के लिए बॉलीवुड ने मिलाया पॉलीवुड से हाथ!

Brahmastra Movie: Bollywood joins hands with Pollywood to make "Brahmastra" a success!

Date:

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन,मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा नागार्जुन, डिम्पल कपाड़िया और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है और मेकर्स इस फिल्म को सफल बनाने की अपनी पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर विशाखापट्नम पहुंचे थे, जहां साउथ फिल्मों के मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजमौली भी उनके साथ फिल्म के प्रमोशन में शामिल हुए थे।

फिल्म में पहले से ही साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अभिनय कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म से एक और साउथ सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है और वो नाम है चिरंजीवी का। इसकी पुष्टि फिल्म के निर्माता करण जौहर ने की है।

करण जौहर ने सेट से चिरंजीवी का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा-‘टीम ब्रह्मास्त्र में आपका स्वागत है, चिरंजीवी सर! बहुत आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आपने फिल्म के तेलुगू संस्करण को अपनी आवाज दी है।

अपनी असीम प्रतिभा और भव्यता से इस परिवार को और मजबूत बनाने के लिए धन्यवाद!’ गौरतलब है कि लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र को करण जौहर, रणबीर कपूर, अपूर्व मेहता और नामित मुखर्जी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...