Homeमध्य प्रदेशमप्र: हैदराबाद के मौलाना द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी; विरोध में...

मप्र: हैदराबाद के मौलाना द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी; विरोध में बंद रहा बैतूल, FIR की मांग तेज- BETUL NEWS

MP: Betul closed in protest against remarks made by Maulana of Hyderabad for making indecent remarks on Hindu gods and goddesses

Date:

बैतूल । एक टीवी चैनल की डिबेट में हैदराबाद के मौलाना द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में सकल हिन्दू समाज संगठन के आव्हान पर सोमवार को रखा गया बैतूल बंद शत-प्रतिशत सफल रहा।

बंद के दौरान पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और लॉकडाऊन जैसा नजारा दिखाई दिया। पेट्रोल पंप से लेकर चाय-पान की दुकानें तक बंद रही।

बंद को सफल बनाने को लेकर सकल हिन्दू समाज संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय नजर आए। व्यापारी वर्ग ने भी स्वप्रेरणा से बंद को पूरा समर्थन दिया।

हिन्दू समाज संगठन के बैतूल बंद के आव्हान ने यह साबित कर दिया कि किसी भी कीमत पर हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार अशोभनीय टिप्पणी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बंद को लेकर पूरे शहर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी। अधिकारी सहित मोबाइल वेन भी सतत् गश्त कर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related