क्या ‘कच्चा बादाम’ गाने वाले भुबन बड्याकर ने रचाई दूसरी शादी? देखें दिल छू लेने वाला ये वीडियो

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read

एक समय कच्चा बादाम गाना गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर कर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए है। दरअसल सिंगर भुबन बड्याकर ने अब दूसरी शादी कर ली है।

दरअसल ऐसा रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में हुआ है जिसमें वहां अपनी पत्नी के गले में फूलों का हार डालते हुए नजर आ रहे हैं। भुबन बड्याकर का एक और गाना ‘होबे नाकी बू’ गाना रिलीज हो गया है।

जिसमें डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बादल पाल ने इस गाने को जारी करते हुए लिखा है अभिनेत्री पायल मुखर्जी हैं और उन्हें भुबन बड्याकर और केशव के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि इस गाने को शो में जीत गांगुली ने डायरेक्ट किया है।

दूसरे गाने को लेकर उत्साहित है भुबन बड्याकर

दरअसल एक समय कच्चा बादाम गाना गाकर सोशल मीडिया पर भुबन बड्याकर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। ऐसे में अब उनका एक नया गाना भी लंच हो गया है। भुबन बड्याकर ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं अपने नए गाने को लेकर काफी उत्साहित हूं, मुझे म्यूजिक वीडियो की शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा लगा है।

मुझे उम्मीद है कि मेरे इस गाने को भी काफी पसंद किया जाएगा। वहीं केशव डे ने जानकारी दी है कि गीत बहुत ही अच्छा निकला है और मुझे भुबन बड्याकर के साथ गाने के कुछ हिस्सों में रैप करते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो में भुवन फिर से शादी करते हुए नजर आ रहे हैं।

‘होबे नाकी बू’ बांगला की विशेष रिलीज

बता दें कि’होबे नाकी बू’ टाइम्स म्यूजिक बांग्ला की विशेष रिलीज है जिसे आप यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। बता दें कि भुवन कच्चा बादाम गाकर काफी लोकप्रिय हुए थे और वहां रातों-रात स्टार भी बन गए थे ।उनके इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अब उनका नया गाना भी लांच हो गया है। ऐसे में इस गाने को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *