दही के साथ न करें इन चीजों का सेवन

By Ranjana Pandey

Published on:

Follow Us

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

गर्मी में दही हर घर में खाया जाता है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है, साथ ही डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं। दही में विटामिन बी-2, बी-12, प्रोबायोटिक तत्व, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं लेकिन दही तब बहुत नुकसानदायक होता है जब इसका सेवन कुछ ऐसी चीजों के साथ कर लिया जाए जो इसके साथ खाने पर शरीर पचा ही नहीं पाता है। दही का सेवन हर किसी चीज के साथ नहीं किया जा सकता है.

दही और आम

गर्मियों में लोग आम भी खाते हैं और दही भी। आम की तासीर गर्म होती है जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। दो अलग तासीर की चीजों को साथ खाने से पेट में गड़बड़ तो होती ही है, साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं इसलिए इन दो चीजों के सेवन के बीच कुछ अंतराल रखें। रात के समय तो गलती से भी इन्हें साथ न खाएं, आपको अनिद्रा का शिकार होना पड़ सकता है।


दही और दूध

आयुर्वेद में दही और दूध के साथ में सेवन को लेकर कई सारे नुकसान बताए गए हैं। घर में भी बड़े-बुजुर्ग ऐसा करने से मना करते हैं। खीर बनने पर उसके साथ दही नहीं खाया जाता है या रात के समय दही खाने के बाद अचानक दूध नहीं पी सकते हैं। ऐसा करने से अपच, गैस, पेट दर्द, दस्त, बदहजमी की समस्याएं हो सकती हैं। इन दिनों के सेवन के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर जरूर रखें।

दही और केला

दूध और केला खाने से कई सारे फायदे पहुंचते हैं लेकिन दही के साथ केला खाना ठीक नहीं होता है। यह कई लोगों को सूट नहीं हो पाता है। नाश्ते में यदि दही- केले का साथ सेवन कर लिया तो हो सकता है कि पूरा दिन बिगड़ जाए क्योंकि इससे घबराहट और उल्टी की समस्या हो सकती है। फ्रूट रायते में भी अनार, सेंब, अंगूर आदि फल डालना चाहिए लेकिन केला नहीं डालना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से चर्म रोग भी हो सकता है।


दही और प्याज

दही के रायते के साथ सलाद खाया जाता है लेकिन यह नुकसानदायक तब साबित हो सकता है, जब आपके रायते में प्याज डला हुआ हो। इन्हें खाने से डायरिया, उल्टी, सोरायसिस, एक्जिमा, पेट में दर्द, गैस आदि समस्याएं हो सकती हैं। इन्हें साथ खाने से नुकसान इसलिए होते हैं क्योंकि प्याज की तासीर जहां गर्म होती है, वहीं दही की तासीर एकदम ठंडी है। शरीर इन्हें साथ में ग्रहण नहीं कर पाता है और पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

Also read- https://khabarsatta.com/astrology-and-architectural/bada-mangal-2021/

Leave a Comment