Homeमध्य प्रदेशJabalpur-Indore स्पेशल एक्सप्रेस अगले आदेश तक निरस्त : Railway News

Jabalpur-Indore स्पेशल एक्सप्रेस अगले आदेश तक निरस्त : Railway News

Date:

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से जबलपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 02292/02291 जबलपुर-इंदौर-जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस अगले आदेश तक निरस्त रहेगी।

मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण के कारण गाडियों में यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए कई गाडियों को निरस्त किया गया है।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 02292/02291 जबलपुर इंदौर जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक निरस्त किया गया है। गाड़ी संख्या 02292 जबलपुर इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस 13 मई से तथा गाड़ी संख्या 02291 इंदौर जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 14 मई से अगले आदेश तक निरस्त रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related