HomeदेशIsrael में आतंकी संगठन Hamas के हमले में भारत की बेटी Soumya...

Israel में आतंकी संगठन Hamas के हमले में भारत की बेटी Soumya Santhosh ने गंवाई जान

केरल की नर्स अपने पति के साथ फोन पर थी जब रॉकेट ने अपार्टमेंट को टक्कर मार दी थी। व्हील-चेयर बंधी महिला जो सौम्या की देखभाल कर रही थी, हमले के दौरान भी उसकी मौत हो गई थी।

Date:

फिलिस्तीन के संगठन हमास के इजराइल पर हमले में भारत की बेटी ने अपनी जान गंवा दी. केरल के इडुक्की में रहने वाली 31 वर्षीय सौम्या संतोष (Soumya Santhosh) इजराइल में केयरटेकर के रूप में वर्षो से काम करती थीं.

जिस समय हमले में राकेट उनके उनके घर पर आकर गिरा तब वह अपने पति से फोन पर वीडियो कॉल पर बात कर रही थी , इस दर्द्नीय घटना में उनकी मौत हो गई. सौम्य संतोष के साथ ही वीलचेयर पर बैठी महिला की भी मौत हुई जिसकी देखभाल सौम्या संतोष करती थीं.

सौम्या – 4 साल पहले आई थीं भारत

सौम्या संतोष – 4 साल पहले आई थीं भारत: सौम्या संतोष करीब 10 सालों से इजराइल के अश्कलोन में केयरटेकर के रूप में अपने सेवाए दे रही थी. वह 2017 यानी 04 साल पहलेमें भारत आई थीं. इस इलाके में रहने वाले मलयाली समुदाय के लोग फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रही इस खूनी झड़प से गहरे सदमे में हैं

9 साल के बेटे को छोड़ गईं सौम्या संतोष

सौम्या के पति संतोष पेशे से किसान हैं. इनका एक 9 साल का बच्चा भी है, जिसे सौम्या अब अकेले छोड़ गई हैं. सौम्या के परिवार से मिली जानकारी के अनुसारपरिवार की ही एक महिला ने जैसे धमाके की आवाज सुनी मैं उस घर की तरफ भागी जहाँ सौम्या काम करती थी. लेकिन जबतक मैं वहां पहुंची टीवी तक पूरा घर तबाह हो चुका था.

सैकड़ों रॉकेट दागे गए

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोमवार शाम से लेकर मंगलवार दोपहर तक सैकड़ों रॉकेट इस इलाके में दागे गए थे. इसी में से एक रॉकेट उस घर पर आकर गिरा था जिसमें संतोष काम कर रही थीं. 

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने परिजनों से की बात

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने इजराइल में हमले का शिकार हुईं भारतीय बेटी सौम्या संतोष के परिजनों से बात की. साथ ही उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का ऐलान किया. केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि हम दोनों पक्षों से शांति की अपील करती हैं.

वहीं, भारत में इज़राइल के राजदूत रॉन मलका ने कहा हमास हमले में मारी गई भारत की संतोष के प्रति हम इजराइल की तरफ से दु:ख प्रकट करते हैं. हमारा दिल दुख से भरा है कि इस हमले ने 9 साल के एक बेटे को उसकी मां से दूर कर दिया है.

इजराइल इसे आतंकी संगठन कहता आया है

इजराइल और फिलीस्तीन की झड़प सोमवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गई थी. फिलीस्तीन के संगठन हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन कहता आया है) कब्जे वाले इलाके गाजा पट्टी से इजराइल के यरूशलम पर 7 रॉकेट दागे. जिससे इजराइल का सिर्फ एक सैनिक मामूली घायल हुआ. हालाँकि बाकी रॉकेट इजराइल के डिफेंस सिस्टम ने बीच में रोक दिए. हालाँकि इसके बाद ही इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की और सिर्फ 10 मिनिट में गाजा पट्टी के कई इलाके तबाह कर दिए. इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related