Homeसिवनीसिवनी: 25 दिसंबर को होगा अटल सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन, पूर्व...

सिवनी: 25 दिसंबर को होगा अटल सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन, पूर्व केबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

Seoni News: Atal Samman Sammelan and Kavi Sammelan will be held on December 25, Union Minister will also attend

Date:

सिवनी: अटल विचार मंच सिवनी के तत्वाधान में आगामी 25 दिसंबर को अटल सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बाहुबली लॉन बारापत्थर में दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व व्यक्तियों का अटल विचार मंच सम्मान करेंगा।

वहीं कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया है जिसमें मध्यप्रदेश व सिवनी जिले के ओजस्वी कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुती देगे।

ज्ञात रहे कि प्रतिवर्ष अटल विचार मंच 25 दिसंबर को यह आयोजन करता है। आयोजक मंडल ने जिले के सभी बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों एवं अटल जी के विचारों और सिद्धांतों का अनुशरण करने वाले संगठनों से इस आयोजन में शामिल होने का विनम्र अनुरोध किया है। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए स्वरूचि भोज भी रखा गया है।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन, विधायक सिवनी मुनमुन राय, विधायक केवलारी राकेश पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर की अध्यक्षता में पूर्व विधायक कमल मर्सकाले, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर सहित विजय उइके, अशोक तेकाम, कीरत सिंह पटेल के मुख्यातिथ्य में समारोह 25 दिसंबर को होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related