Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: यदि आप भी लगे है न्यू ईयर की प्लानिंग में,...

MP WEATHER: यदि आप भी लगे है न्यू ईयर की प्लानिंग में, तो प्लानिंग से पहले पढ़िए कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

MP WEATHER: If you are also engaged in planning for New Year, then before planning read how will be the weather of Madhya Pradesh

Date:

भोपाल। सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं अब पूरे देश में लगातार ही कडाके की ठंड आपको परेशान करने वाली है, देश के मौसम विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने अपडेट देते हुए बताया है कि कड़ाके की ठंड पड़ेगी। फिलहाल मध्यप्रदेश की बात करें तो मध्यप्रदेश में कुछ जिलों में बीते 13 दिसंबर को ठण्ड का जोरदार एहसास हुआ था परंतु 2 दिन बाद स्थिति फिर वैसी की वैसी हो गई।

जिसके बाद बीते दिन 18 दिसंबर को फिर धीरे धीरे ठण्ड अपना रूप दिखाने लगी है, इन सबके बीच सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि आने वाले कुछ दिनों में लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन की प्लानिंग में जुटे होंगे और सोच यह रहे होंगे कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन की प्लानिंग किस बेस पर करें।

क्योंकि मध्यप्रदेश सहित अनेकों राज्यों में मौसम का कुछ अत पता रहता नहीं है कब कैसा मौसम देखने को मिले इसलिए आइए जानते हैं विशेषज्ञ अब क्या कह रहे हैं:- 

MP Weather: एमपी में मौसम का अपडेट – 31 दिसंबर तक के लिए

मौसम विज्ञान केंद्र के भोपाल सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore), ग्वालियर (Gwalior) और चंबल (Chambal) इलाके में रात्री के समय पर ठंड अयुधिक बढ़ जाएगी इन इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ ही भोपाल (Bhopal) और जबलपुर (Jabalpur) में तापमान सामान्य रूप में ही रहेगा।

इतना ही नहीं इसके साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि सागर (Sagar) में इंदौर (Indore) का ठीक उल्टा मौसम रहेगा यानी रात के समय में तापमान अत्यधिक रहेगा। जारी अपडेट का सीधा सार तो यही है कि मध्य प्रदेश के सिर्फ एक हिस्से पर रात के समय ठंडी हवाएं चलेंगी। यानी दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। अपनी छुट्टियों की प्लानिंग इसके हिसाब से कर सकते हैं। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related