Homeमध्य प्रदेशMP सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की...

MP सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

MP CM Shivraj Singh Chouhan greets the people of the state on Independence Day

Date:

भोपाल । देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी आजादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से राष्ट्र की प्रगति और उन्नति में सहयोग की अपील की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस की आपको हार्दिक बधाई।

भारत की स्वतंत्रता के महान पर्व पर हम सभी राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति में योगदान के लिए मिलकर साथ कदम बढ़ाएं। इस अप्रतिम और ऐतिहासिक घड़ी के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले के महान सपूतों के चरणों में सादर नमन् करता हूं।

एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। आइये, हम सब अपनी मातृभूमि के प्रगति एवं उन्नति के पथ पर बढ़ते रथ को स्वतंत्रतादिवस पर नई गति प्रदान करने में योगदान देने का संकल्प लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related