Homeमध्य प्रदेशउज्जैनस्वतंत्रता दिवस पर तीन रंगों में हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार -...

स्वतंत्रता दिवस पर तीन रंगों में हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार – Ujjain Baba Mahakal

Baba Mahakal's makeup done in three colors on Independence Day - Ujjain Baba Mahakal

Date:

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा अभियान के चलते जहां देश और प्रदेश तीन रंगों में रंगा दिखाई दे रहा है, वहीं सोमवार को बाबा महाकाल भी तिरंगे के तीन रंगों में सजे दिखाई दिए।

भस्मारती में बाबा का श्रृंगार तीन रंगों से किया गया

ज्योतिर्लिंग मकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल का तिरंगे के रंग में शृंगार हुआ। मंदिर से आज स्वतंत्रता दिवस के संयोग में भादौ मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी।

भगवान महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा-महेश तथा डोल रथ पर होलकर रूप में विराजित होकर भक्तों के दर्शन देने निकलेंगे।

सवारी में भी दिखेगी स्वाधीनता दिवस की झलक

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में धर्म के साथ देशभक्ति के रंग भी नजर आएंगे। भगवान की पालकी को तिरंगे (तीन रंगों के फूलों) से सजाया जाएगा।

सवारी में शामिल भक्त, भजन मंडल तथा झांझ-डमरू दल के सदस्य राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकलेंगे। महाकाल मंदिर से शाम चार बजे सवारी की शुरुआत होगी, जो कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम पांच बजे शिप्रा तट पहुंचेगी।

यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान के चंद्रमौलेश्वर रूप का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजाकोट, कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम सात बजे पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्ना होगी। श्रावण-भादौ मास के क्रम में 22 अगस्त को शाही सवारी निकलेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related