Homeसिवनीसिवनी: वनरक्षक रोहित शुक्ला ने बनाया कार्टून, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन एवं...

सिवनी: वनरक्षक रोहित शुक्ला ने बनाया कार्टून, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन एवं रूस के PM तिरंगा लेकर कर रहे भारत माता का जयघोष

Seoni: Forest guard Rohit Shukla made cartoon, PM of America, France, Britain, China and Russia is cheering Bharat Mata with the tricolor

Date:

सिवनी। अपने कार्टूनों से बाघ और वनों के संरक्षण का संदेश देने वाले दक्षिण सामान्य वनमंडल के वनरक्षक रोहित शुक्ला ने स्वत्रंता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जनसामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत कर, राष्ट्रीयता एवं स्वतंत्रता के लिए बलिदान हुए स्वत्रंतता सेनानियों के प्रति श्रृद्धाभाव जगाते हुए एक अद्भुत कार्टून बनाया है।

इस कार्टून में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन एवं रूस के प्रधानमंत्री हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारत माता का जयघोष कर रहे हैं और ‘ विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ गीत गाकर नागरिकों को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने का संदेश दे रहे हैं।

रोहित शुक्ला ने स्वतंत्रता दिवस पर स्टेडियम ग्राउंड में प्रदर्शनी में रखे जाने के लिए एक कार्टून तैयार किया है। इस कार्टून में भारत सहित अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन एवं रूस के प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर उत्साहित हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री झंडावंदन कर रहे है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ के सर्वोच्च स्थान पर हैं जो झंडा वंदन के बाद कबूतर को आसमान में उड़ाकर देशवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन एवं रूस हैं। इनमें से चार देश अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन एवं रूस भारत को सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाने को तैयार है लेकिन चीन अपने चालबाजी से वीटो कर देता है। इस कार्टून में जहां भारत सहित पांच देश जहां भारत की जयगाथा गा रहे है वहीं चीन हताश खडे हुए देख रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related