Homeउत्तर प्रदेशथूक लगा कर रोटी बनाने वाले मुस्लिम युवक का वीडियो वायरल, UP...

थूक लगा कर रोटी बनाने वाले मुस्लिम युवक का वीडियो वायरल, UP POLICE ने किया गिरफ्तार: इससे पहले लखनऊ-मेरठ में भी सामने आ चुके ऐसे मामले

Video of Muslim youth making roti by spitting is viral, UP police arrested: Earlier such cases had come up in Lucknow-Meerut too

Date:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) के एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल विडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति को ‘थूक’ लगाकर तंदूरी रोटी (Spitting On Bread) बनाते हुए देखा गया . यह वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) की शिकायत पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने होटल के मालिक समेत तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो (शुक्रवार 28 जनवरी 2022) को सोशल मीडिया पर देखा गया । कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच यह वीडियो बहुत ही चिंता जनक है, इस विडियो में मुस्लिम व्यक्ति को तंदूरी रोटी बनाते समय उसमें थूकते हुए देखा गया ।

लोगों तक जैसे ही यह विडियो पहुंचा लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, हंगामा शुरू होने के बाद होटल मालिक ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को रुपए देने का भी लालच दिया।

इस घटना से गुस्साए लोगों ने ‘हिंदू जागरण मंच’ के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली के साथ मोर्चा खोला और बागपत कोतवाली में हिन्दुओं ने उसी समय से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, प्रदर्शन के बाद ही कोतवाली के इंस्पेक्टर देवेश्वर शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आऱोपितों को हिरासत में ले लिया।

इस मामले में खेकड़ा के सीओ युवराज सिंह ने कहा है कि वीडियो के आधार पर आरोपितों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related