Homeउत्तर प्रदेशUP: वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में शीतलहर और गलन, पारा लुढ़का 7...

UP: वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में शीतलहर और गलन, पारा लुढ़का 7 डिग्री तक

UP: Cold wave and melting in entire Purvanchal including Varanasi, mercury dropped to 7 degrees

Date:

वाराणसी। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में शीतलहर और गलन से सोमवार को जनजीवन ठहर सा गया।

सर्द हवाओं और धुंध के चलते सुबह न्यूनतम तापमान भी लुढ़क कर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोग गलन से सिहरते रहे। सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभतीं रहीं। पूर्वाह में धूप निकला भी तो कोहरे और सर्द हवाओं ने मिलकर इसकी तासीर को बेअसर कर दिया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में पिछले तीन चार दिन से हो रही लगातार बर्फबारी का ही असर है कि अब मैदानी भागों में हवाओं में नमी और सिहरन है।

बर्फबारी की वजह से हवा में नमी अधिक है। आने वाले तीन चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान कोहरा अधिक पड़ने की संभावना है। ठंड से अलसुबह गंगाघाटों पर नेमी स्नानार्थियों को छोड़कर नागरिकों की संख्या भी कम दिखी।

मौसम का तेवर मकर संक्रान्ति शनिवार अपरान्ह बाद से ही दिखने लगा। अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले रविवार को कम होकर 18.2 रिकार्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान भी कम होकर 11.2 से कम होकर 7.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सोमवार को तापमान अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृष्यता शून्य फीसदी, नमी 59 फीसदी और हवा की रफ्तार 08 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...