Homeउत्तर प्रदेशअल्लाह के सामने रोने से Corona के खात्मा कराने वाले सपा सांसद...

अल्लाह के सामने रोने से Corona के खात्मा कराने वाले सपा सांसद ने लगवाई वैक्सीन

Date:

Uttar Pradesh | संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को कोराेना वैक्सीन लगवाई। सपा सांसद को वैक्सीन लगाने के लिए संभल में उनके घर पर स्वास्थ्य की टीम पहुंची थी।

बता दें कि कुुछ दिनों पहले सपा सांसद ने कोरोना पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना कोई बीमारी है ही नहीं। कोरोना अगर बीमारी होती तो इसका इलाज होता।

ये बीमारी सरकार की गलतियों की वजह से आजादे इलाही है जो अल्लाह के सामने रोकर गिड़गिड़ाकर माफी मांगने से ही खत्म होगी।

पहले भी देते रहे है विवादित बयान : 

इससे पहले सपा सांसद बर्क राम मंदिर को लेकर भी बयानबाजी कर चुके हैं। बर्क के विवादित बयान का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया था। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी, है और आगे भी रहेगी।

जहां एक बार मस्जिद बन जाती है वह जमीन और वह हिस्सा हमेशा मस्जिद का ही रहता है और मस्जिद का ही रहेगा। यह इस्लाम का कानून है।

मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। मुसलमान यह समझे कि हम किसी की रहमों करम पर जिंदा नहीं बल्कि ऊपर वाले के रहमों करम पर जिंदा है। उन्होंने कहा था कि यह हमारे साथ नाइंसाफी हुई है लेकिन फिर भी मुसलमानों ने बहुत सब्र के साथ काम किया है।

इसलिए हमें विश्वास है कि यह मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी। इसको कोई मिटा नहीं सकता। इस देश के लिए मुसलमानों ने जितनी बड़ी कुर्बानी दी है उसको दुनिया भुला नहीं सकती।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related