HomeदेशCorona की Third Wave नहीं आएगी! यदि सिर्फ 4 चीजों पर बना...

Corona की Third Wave नहीं आएगी! यदि सिर्फ 4 चीजों पर बना रहे कंट्रोल: स्टडी

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का खतरनाक रूप झेलने के बाद अब सरकार तीसरी लहर की आशंका से परेशान है. इस संबंध में ICMR और Imperial College लंदन ने एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना कम है. 

‘इन 4 कारणों से आ सकती है तीसरी लहर’

स्टडी में कहा गया है कि देश में तीसरी लहर (Corona Third Wave) केवल 4 कारणों से आ सकती है. पहला कारण, जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी है, उनकी इम्यूनिटी कम हो जाए. दूसरा कारण, कोई ऐसा नया वायरस वेरिएंट आ जाए, जो कि इम्यूनिटी को बाईपास कर जाए.

‘नया वेरिएंट बन सकता है खतरा’

तीसरा कारण, कोरोना (Coronavirus) का कोई ऐसा वायरस वेरिएंट आ जाए जो पहले वाले वेरिएंट से ज्यादा तेजी से फैलने वाला हो. चौथा और अंतिम कारण, लॉकडाउन खोलने के बाद सड़कों पर भीड़ इतनी बढ़ जाए कि उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाए.  

‘वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज की जाए’

स्टडी में कहा गया है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) आती भी है, तब भी वह दूसरी लहर की तुलना में ज्यादा खतरनाक नहीं होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज रहे और लोग सामाजिक दूरी का पालन करें तो इस लहर को थामा भी जा सकता है. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related