HomeदेशWeather Alert : हिमाचल और उत्तराखण्ड में बारिश के साथ साथ हिमपात...

Weather Alert : हिमाचल और उत्तराखण्ड में बारिश के साथ साथ हिमपात की बड़ी संभावना, सावधान रहें ; सतर्क रहें

Weather Alert: There is a big possibility of snowfall along with rain in Himachal and Uttarakhand, be careful; stay alert

Date:

कानपुर। अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। साथ ही उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है।

यह बातें शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने कही।

उन्होंने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान पूरे उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। वहीं दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में एक गहरे निम्न दबाव में बदल गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है।

इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। यह अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 95 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 40 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 2.1 किमी प्रति घंटा रही।

भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में साफ आसमान रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन हवाए नहीं चलेंगी और वर्षा की भी कोई संभावना नहीं है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related