Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: सावधान कानपुर में धारा 144 लागू , सक्रिय हुई पुलिस

कानपुर: सावधान कानपुर में धारा 144 लागू , सक्रिय हुई पुलिस

Kanpur: Section 144 implemented in careful Kanpur, police activated

Date:

कानपुर । उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कानपुर में शुक्रवार से धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही कमिश्नरेट से लेकर आउटर पुलिस सक्रिय हो गई है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि चुनाव परिणाम आने तक धारा 144 लागू रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व स्टैटिक टीमें सक्रियता से चेकिंग आदि में लगी हुई हैं।

आज से चार या चार से अधिक लोग एक जगह पर इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। रात दस बजे से सुबह छह बजे के बीच लाउड स्पीकर नहीं बजेगा। किसी भी तरह के आयोजन के लिए कमिश्नरी पुलिस से अनुमति लेनी होगी।

इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति शस्त्र लेकर नहीं चल सकता है। यह प्रतिबंध ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों एवं वृद्ध दिव्यांगों पर लागू नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related