Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : वर्चुअल संवाद के जरिये कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे PM NARENDRA MODI...

गोरखपुर : वर्चुअल संवाद के जरिये कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे PM NARENDRA MODI – UP NEWS

Gorakhpur: PM NARENDRA MODI will connect with workers through virtual dialogue - UP NEWS

Date:

गोरखपुर । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद के जरिये जुड़ेंगे। इन्हें आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर वर्चुअली संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम गोरखपुर क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुना जाएगा।

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में धर्मशाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए देवकी लॉन में तैयारी की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित स्थल पर 500 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे।

कोविड प्रोटोकॉल व चुनाव आचार संहिता का पालन भी होगा। इसके लिए गोरखपुर क्षेत्र के सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों में स्थान निर्धारित कर बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है।

इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी के अलावा कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों, विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, सह-संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

पार्टी के सभी सांसद, विधायक, नगर निगम तथा नगर पालिका के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता नमो ऐप पर फोटो अपलोड करेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related