Homeसिवनीसिवनी वासियों के लिए खुशखबरी: रेलवे स्टेशन में 04 ट्रैक तैयार, इसी...

सिवनी वासियों के लिए खुशखबरी: रेलवे स्टेशन में 04 ट्रैक तैयार, इसी महीने दौड़ेगी ट्रेन

Good news for Seoni residents: 04 tracks ready in railway station, train will run this month

Date:

सिवनी। लंबे समय से लगा मेगा ब्लॉक के चलते अब रेलवे द्वारा किए जा रहे तेजी से काम के चलते लोगों में सिवनी जिले से शीघ्र ही बड़ी लाइन चलने के आसार को देख प्रसन्नता छा रही है। जिले के भोमा से छिंदवाड़ा जिले के चौरई तक पिछड़े ब्राडगेज परिवर्तन के काम ने अब रफ्तार पकड़ ली है। कटंगी रोड के पास से रेलवे स्टेशन तक रेल के चार ट्रैक बना दिए गए हैं।

वहीं बरघाट रोड रेलवे क्रासिंग से कटंगी रोड रेलवे क्रासिंग तक पातें (ट्रैक)बिछाने का काम आधुनिक मशीनों से किया जा रहा है।रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इसी माह भोमा से चौरई तक रेल दौड़ाकर सीआरएस की कार्रवाई की जाएगी।

सिवनी रेलवे स्टेशन के इन निर्माण कार्यों में भी आई तेजी

सिवनी स्टेशन के लिए 550-550 मीटर के तीन प्लेटफार्म व एक स्टेशन भवन सहित कर्मचारियों के क्वार्टर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दूसरी ओर स्टेशन भवन, आरक्षण भवन, कर्मचारियों के क्वार्टर बनाने का काम तेजी से कराया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन के पहुंचने वाले वाले पुराने रास्ते का चौड़ीकरण करने साथ ड्रेनेज, पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुराने स्टेशन के पीछे स्थित दोनों छोटे तालाब की फिलिंग की जा रही है। वर्तमान में मौजूद आरक्षण कक्ष से लगे हिस्से में कर्मचारियों के क्वार्टर का निर्माण कराया जाएगा।

नैनपुर से भोमा तक दौड़ चुकी है रेल – 

मंडला जिले के नैनपुर से सिवनी जिले के भोमा तक ट्रायल के लिएपिछले साल मार्च माह में 13 डिब्बों से लैस फास्ट रेल 100 की रफ्तार से दौड़ चुकी है।सीआरएस में रेलवे के डीआरएम ने ट्रेन व मोटर ट्राली से नैनपुर से भोमा तक के ट्रैक का निरीक्षण किया था। इसमें सब कुछ सही पाया गया था।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सिवनी में बन रहा रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा में बने स्टेशन से बड़ा और ज्यादा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।नागपुर रोड गंजवार्ड से जाने वाले रास्ते पर स्टेशन भवन बनकर तैयार हो गया है।रेल के लिए चार ट्रेक बनाए जा रहे हैं।

जबकि एक ट्रेक मालगाड़ी के निकलने के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं यार्ड के लिए अर्थवर्क सहित अन्य काम पूरे हो गए हैं। रैक पाइंट भी तैयार किया जा रहा हैं, रेल गाड़ियों को वापस लौटने के लिए रिवारस पाइंट भी बनाया जा रहा हैं।साथ ही स्टेशन से लगे प्लेट फार्म क्रमांक 1, 2 और 3 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 4 नंबर प्लेट फार्म बनाने का काम भी लगभग पूरा हाे गया है।

छोटी लाइन स्टेशन के आगे रेलवे की जमीन पर दूसरा स्टेशन भवन का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। छोटी लाइन स्टेशन के पीछे स्थित दो छोटे तालाबों की मुरम व मिट्टी से फिलिंग की जा रही है, ताकि पुराने रास्ते को स्टेशन तक पहुंचने के लिए चौड़ा और सुविधाजनक बनाया जा सकें।

यह रास्ता मठ मंदिर के पीछे मौजूद रेलवे की जमीन पर बन रहे आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेशन तक जोड़ा जाएगा।रेलवे स्टेशन के सर्व सुविधायुक्त भवन में रात्रि विश्राम के लिए डायमेटरी, वेटिंग हाल, कैंटीन, लिफ्ट सिस्टम सहित अन्य कई सुविधाएं होगी।

छह साल से सिवनी वासी कर रहे इंतजार –

सिवनी नैरोगेज ट्रेनों के माध्यम से जबलपुर, नागपुर, नैनपुर, छिंदवाड़ा से जुड़ा था। 6 साल पहले एक अक्टूबर 2015 से जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट खंड में नैरोगेज ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।

इसके बाद एक नवंबर 2015 से नैनपुर-सिवनी-छिंदवाड़ा खंड में नैरोगेज बंद हो गई थी। तब से जिलेवासी ब्राडगेज ट्रेनों का संचालन प्रारंभ होने का इंतजार कर रहे हैं।

इनका कहना है
भाेमा से चौरई तक ब्राडगेज का काम अब तेजी से हो रहा है। इसी माह चौरई से भोमा तक रेल चलवाकर सीआरएस किया जाएगा। नैनपुर से भोमा व छिंदवाड़ा से चौरई तक पहले ही सीआरएस हो चुका है। मनीष लावनकर, डिप्टी चीफ, रेलवे

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related