Homeटेक्नोलॉजीऐप बैन से भारी नुकसान पर भड़का चीन, बौखलाहट में भारत के...

ऐप बैन से भारी नुकसान पर भड़का चीन, बौखलाहट में भारत के खिलाफ दिया ये बयान

Date:

नई दिल्ली। चीन ने भारत में Tiktok समेत 59 चीनी ऐप की भारत में वापसी पर हमेशा के लिए विराम लगाये जाने वाले फैसले पर भड़का उठा है। केंद्र सरकार ने 59 चीनी ऐप की वापसी की राह को रोक दिया है, जिससे चीन नाराजगी जाहिर कर रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से बीते वर्ष 2019 में 59 चीनी एप पर लगाए गए प्रतिबंध को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सिद्धांतों और बाजार के नियमों के खिलाफ बताया है। भारत स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा कि भारत का यह कदम न केवल डब्ल्यूटीओ के गैर पक्षपातकारी सिद्धांतों के खिलाफ है बल्कि बाजार के सिद्धांतों के भी विपरीत है।

ऐप बैन से चीन को भारी नुकसान 

चीन के मुताबिक भारत सरकार के चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से चीनी कंपनियों के वैधानिक हितों और अधिकारों का हनन होने के साथ-साथ उनकी अर्थव्यवस्था को भी चोट पहुंच रही है। चीनी पक्ष इसका कड़ा विरोध करता है। प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने अपनी कंपनियों से कह रखा है कि जिस देश में वे काम करें वहां के नियम कायदों का पालन जरूर करें। उल्लेखनीय है भारत ने बीते सितंबर माह में 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाने के बाद 118 और एप बंद कर दिए थे। चीनी सेना के भारतीय सीमा पर तनाव पैदा करने की घटना के बाद सरकार ने यह कदम उठाया था। इसके लिए सूचना तकनीक कानून के प्रविधान 69 ए के तहत कार्रवाई की गई थी।

Tiktok ने शुरू की कर्मचारियों की छंटनी

वही चीनी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktok ने वापसी की उम्मीद पूरी तरह से टूटने के बाद भारत में अपना बोरिया बिस्तरा समेटने की तैयारी शुरू कर दी है। Tiktok की तरफ से कंपनी से कर्मचारियों को छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने शुरुआती तौर पर करीब 100 कर्मचारियों को कंपनी ने निकाल दिया है। बता दें कि Tiktok पिछले करीब 7 माह से भारत में प्रतिबंध का सामना कर रही है। कंपनी को उम्मीद थी कि वो जल्द भारत में वापसी करेगी। लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में स्थायी तौर पर Tiktok समेत 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में कंपनी की वापसी की आखिरी उम्मीद टूट चुकी है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद कंपनी ने भारत में अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related