Homeबॉलीवुडकिसके सीने पर रखा है कटरीना कैफ़ का सिर? फैंस बने जेम्स...

किसके सीने पर रखा है कटरीना कैफ़ का सिर? फैंस बने जेम्स बॉन्ड और पकड़ ली एक्ट्रेस की ‘चोरी’

Date:

नई दिल्ली। काफ़ी वक़्त से ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल कटरीना कैफ़ उभरते सितारे विक्की कौशल को डेट कर रही हैं। हालांकि, इन ख़बरों को लेकर दोनों ही ने अभी तक पुष्टि नहीं की है, मगर कई मौक़ों पर उन्हें साथ देखकर ऐसे अंदाज़े लगाये जा रहे हैं। अब कटरीना कैफ़ ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो किसी मिस्ट्री मैन के सीने पर सिर रखे दिख रही हैं। हालांकि, फोटो में सिर्फ़ कटरीना का चेहरा नज़र आ रहा है। मगर, फैंस भी कम नहीं! उन्होंने जेम्स बॉन्ड की तरह जासूसी करते हुए कटरीना के मिस्ट्री मैन को खोज निकाला।

कहने की ज़रूरत नहीं कि मिस्ट्री मैन कौन है? फैंस सुरागों का पीछा करते हुए विक्की कौशल के इंस्टाग्राम प्रोफाइल तक पहुंच गये, जिससे उन्होंने निष्कर्ष निकाला की कटरीना जिस शख़्स के सीने पर सिर रखे हुए हैं, वो विक्की कौशल ही हैं।

इंस्टाग्राम पर विक्की और कटरीना के फैंस ने विक्की कौशल के प्रोफाइल की जांच की तो उन्होंने नीचे वाली तस्वीर मिली, जिसमें विक्की वैसी ही येलो रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं, जैसी ऊपर वाली फोटो में मिस्ट्री मैन पहने हुए नज़र आ रहे हैं। फैंस ने तुलना की तो पाया कि येलो टी-शर्ट पर जेब भी एक ही पोजिशन पर है।

इससे पहले रिपोर्ट्स आयी थीं कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने नये साल का जश्न अपने भाई-बहनों सनी कौशल और इसाबेल कैफ़ के साथ मनाया था। इसके पीछे भी कटरीना की एक तस्वीर ही थी। दोनों ने अलग-अलग नये साल के सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की थीं, मगर इस बात का ख़्याल रखा कि एक की तस्वीर में दूसरा नज़र ना आये। मगर, तब फैंस की तेज़ नज़रों ने उस तस्वीर का भी पोस्टमार्टम कर दिया था और पीछे शीशे में विक्की के रिफलेक्शन से चोरी पकड़ी गयी थी।

वैसे, करियर की बात करें तो कटरीना की अगली रिलीज़ अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी है। वहीं, विक्की फ़िलहाल सरदार ऊधम सिंह, फील्ड मार्शल सैम मानेकशा की बायोपिक और अश्वत्थामा में काम कर रहे हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related