Homeटेक्नोलॉजी1,500 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार वायरलेस हेडफोन,...

1,500 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार वायरलेस हेडफोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Date:

नई दिल्ली। यदि आप अपने लिए कम कीमत में शानदार साउंड और क्वालिटी वाले वायरलेस हेडफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके मतलब की है। यहां हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ चुनिंदा हेडफोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप 1,500 रुपये से कम कीमत पर खरीद सकेंगे। आइए इन हेडफोन पर डालते हैं एक नजर…

Zebronics Zeb-Thunder 

कीमत : 699 रुपये

Zebronics Zeb-Thunder शानदार हेडफोन में से एक है। इस वायरलेस हेडफोन की बॉडी में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें सॉफ्ट इयर कप दिए गए हैं। फीचर की बात करें तो यूजर्स को Zebronics Zeb-Thunder हेडफोन में बिल्ट-इन माइक के साथ दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 9 घंटे का बैकअप देती है।

Sound One V10   

कीमत : 790 रुपये

Sound One V10 हेडफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है, जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसके साथ ही हेडफोन में 200mAh की बैटरी दी गई है, जो 8 से 10 घंटे का बैकअप देती है। इसके अलावा यूजर्स को  Sound One V10 हेडफोन में शानदार साउंड के लिए 40mm ड्राइवर्स मिलेंगे।

कीमत : 899 रुपये

Leaf Bass हेडफोन का डिजाइन काफी आकर्षक है। इस हेडफोन में बेहतर साउंड के लिए डीप बास के साथ 40mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही हेडफोन में Hi-Fi माइक्रोफोन दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स कॉल पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें पावरफुल बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 10 घंटे का बैकअप प्रदान करती है।

boAt Rockerz 550

कीमत : 1,499 रुपये

boAt Rockerz 550 हेडफोन में शानदार साउंड के लिए 50mm dynamic ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को हेडफोन में 500mAh की बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 20 घंटे का बैकअप देती है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related