Homeटेक्नोलॉजीOnePlus 9 Pro और OnePlus 9 के Specifications लांच से पहले हुए...

OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 के Specifications लांच से पहले हुए लीक

Date:

टेक : OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लांच से पहले लीक हो गए हैं। Tipster के अनुसार, OnePlus 9 Pro फोन में 6.8 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। जबकि वनीला OnePlus 9 फोन में 6.55 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

OnePlus अपनी बहु प्रतिक्षित OnePlus 9 सीरीज़ को मार्च में लॉन्च कर सकती है। टिप्सटर के अनुसार, दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होंगे।

टिप्सटर Digital Chat Station ने आगामी OnePlus 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन की जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए साझा की है। OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 की स्क्रीन में 3.8mm सिंगल पंच होल दिया जा सकता है, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा।   

OnePlus 9 Pro को लेकर कहा गया है कि इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा, जबकि OnePlus 9 में फ्लैट स्क्रीन मौजूद होगी। स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि यह काफी हल्का होगा, जिसका वज़न 200 ग्राम से भी कम होगा। हालांकि, फोन की बैटरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल साफ नहीं की गई है। लेकिन टिप्सटर ने यह जरूर संकेत दिए हैं कि OnePlus 9 प्रो और OnePlus 9 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

याद दिला दें, OnePlus 9 Pro को लेकर पहले खबर सामने आ चुकी है कि इसमें 45 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, जबकि वनीला OnePlus 9 स्मार्टफोन में 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग मौजूद होगी। दोनों ही मॉडल्स में OnePlus 8 Pro की तरह रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus 9 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-एंगल प्राइमरी कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा इस कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा के साथ ऑटोफोकस और f/3.4 लेंस शामिल होगा। आगामी OnePlus फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकते हैं।

OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 के अलावा OnePlus 9 Lite भी जल्द ही दस्तक दे सकता है। यह कथित रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related