HomeखेलCommonwealth Games 2022: हिमा दास ने 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के...

Commonwealth Games 2022: हिमा दास ने 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Commonwealth Games 2022: Hima Das qualified for the semi-finals of the 200m event

Date:

बर्मिंघम। स्टार भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास ने गुरुवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दौर की हीट टू में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

दास ने सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट बुक करने के लिए 23.42 सेकंड का समय निकाला।

दूसरे नंबर पर जाम्बिया की रोडा नोजोबवु थीं, जिन्होंने 23.85 सेकेंड का समय निकाला। तीसरे स्थान पर युगांडा के जेसेंट न्यामाहुंगे थी, जिन्होंने 24.07 सेकंड के समय के साथ दौड़ पूरी की।

हीट में पांच में से पहले तीन एथलीटों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

बता दें कि इससे पहले 23 वर्षीय तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में देश का पहला एथलेटिक्स पदक जीता। शंकर ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...