सिवनी। गत दिनांक 19 अगस्त 2018 से संकल्प युवा मंडल नेहरू युवा केन्द्र सिवनी व टीम नेकी की दीवार के संयुक्त तत्वाधान में केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए धन व वस्त्र संग्रह किया जा रहा है।
सभी सामाजिक बंधुओं से निवेदन है कि यथा संभव आप अपना सहयोग नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय (फुटबॉल स्टेडियम) सुबह 10 से 5, नेकी की दीवार दलसागर चौपाटी (शाम 5 से 8), गिरनार वॉच सेंटर शंकर मढिय़ा सुबह 10 से रात 8 बजे तक इन स्थानों में हमे पहुँचा सकते हैं।
गत दिवस दोपहर में बुधवारी बाजार सिवनी व शाम को बाहुबली चौक सिवनी में अभियान चलाया गया, जिसमें रविकांत मिश्रा (अकाउंटेंट), विपिन शर्मा, मुनिया टांक, नंदन श्रीवास्त्री, प्रतीक जैन, नवेंदु मिश्रा, गौरव जायसवाल, आनंद मिश्रा, अखिलेश पांडे, स्वदेश पटेल, आयुष दण्डवते, राजकुमार यादव, सक्षम लखेरा, साकेत नेमा, आमिर खान, तरुण नामदेव, पवन यादव, सूर्यकांत चतुर्वेदी आदि सदस्यों द्वारा धन व वस्त्र संग्रह किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक युवा धन, वस्त्र एवं खाने की सामग्री का संग्रहण अधिक से अधिक करने का प्रयास करेंगे, जिससे बाद में जिला प्रशासन की मदद से केरल में आई बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जायेगा।
स्वयं सेवक संघ भी हुआ सक्रिय
देश में कहीं भी होने वाली आपदाओं के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थानीय कार्यकर्ता प्रशासनिक अमले के साथ कदम से कदम मिलाकर पीढि़तों की हर संभव सहायता करते आये हैं। देश के केरल प्रदेश मेें हुई इस भयानक त्रासदी में अपना सहयोग देने के लिये आज शाम 4 बजे से सेवा भारती व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता स्थानीय छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर से धन एवं आवश्यक वस्तुयें संग्रहण करने के लिये निकलेंगे। ई-पेमेंट से भी हो रही है मदद