Homeसिवनीसिवनी में कांग्रेस पार्षदों के इस्तीफे से बढ़ी हलचल, राजा बघेल के...

सिवनी में कांग्रेस पार्षदों के इस्तीफे से बढ़ी हलचल, राजा बघेल के निष्कासन से नाराजगी

Date:

सिवनी, मध्य प्रदेश। सिवनी नगर पालिका में बीते दिनों अत्यधिक हलचल दिखाई दे रही है। यह हलचल विधानसभा चुनाव के बाद से अत्यधिक तेज हुई है।

  • सिवनी नगरपालिका में कांग्रेस से पार्षदों के इस्तीफे का दौर जारी है।
  • हाल ही में तिलक वार्ड के पार्षद राहुल बघेल और सुभाष वार्ड की पार्षद प्रभा दुबे ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।
  • इन इस्तीफों के पीछे राजा बघेल के कांग्रेस से निष्कासन को बताया जा रहा है।

कुछ दिन पहले तिलक वार्ड के पार्षद राहुल बघेल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सुभाष वार्ड की पार्षद प्रभा दुबे के साथ ही आजाद वार्ड पार्षद आकांक्षा शीबू सेंगर ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

राजा बघेल के निष्कासन के बाद से ही सिवनी कांग्रेस में हलचल है। राजा बघेल के समर्थक कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। राजा बघेल को सिवनी जिले के लिए कांग्रेस की रीड की हड्डी माना जाता है।

राजनीतिक पंडितों की माने तो सिवनी में नगरपालिका में भाजपा को किनार कर कांग्रेस का शासन में आना यह पूर्ण रूप से राजा बघेल की मेहनत का ही नतीजा था।

राजा बघेल के निष्कासन के बाद से कांग्रेस के अनेकों सदस्यों द्वारा कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा दिया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार कांग्रेस के इस्तीफे की इस लहर को रोकने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजा बघेल के समर्थकों से बातचीत की है। लेकिन, राजा बघेल के समर्थक कांग्रेस से इस्तीफा देने पर अड़े हैं।

  • राजा बघेल के समर्थकों का कहना है कि उनका निष्कासन अन्यायपूर्ण है।
  • राजा बघेल के निष्कासन से सिवनी कांग्रेस में खलबली मची हुई है।
  • राजनीतिक पंडितों का मानना है कि राजा बघेल के निष्कासन से सिवनी कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा

इस्तीफे की इस लहर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है

सिवनी नगर पालिका में बीते दिनों अत्यधिक हलचल दिखाई दे रही है। यह हलचल विधानसभा चुनाव के बाद से अत्यधिक तेज हुई है। कुछ दिन पहले तिलक वार्ड के पार्षद राहुल बघेल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सुभाष वार्ड की पार्षद प्रभा दुबे के साथ ही आजाद वार्ड पार्षद आकांक्षा शीबू सेंगर ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

तिलक वार्ड पार्षद राहुल बघेल का इस्तीफा

तिलक वार्ड के पार्षद राहुल बघेल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह हार का ठीकरा राजा बघेल के उपर फोड़ रही है यह बिलकुल ही अन्यायपूर्ण है. राजा बघेल की मेहनत की वजह से ही वर्षों बाद नगरपालिका में कांग्रेस की सरकार बनी थी. राजा बघेल का पार्टी निष्कासन हमारे लिए अत्यधिक दुखद है इसके कारण उन्हें पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा है।

सुभाष वार्ड पार्षद प्रभा दुबे का इस्तीफा

सुभाष वार्ड की पार्षद प्रभा दुबे ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से वह नाखुश हैं, राजनीति में हार जीत लगी रहती है हार की मुख्य वजहों को नजरअंदाज कर पार्टी द्वारा जिस तरह राजा बघेल का निष्कासन किया गया यह बहुत ही निंदनीय है इसके कारण उन्हें पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा है।

आजाद वार्ड पार्षद आकांक्षा शीबू सेंगर का स्तीफा

आजाद वार्ड की पार्षद आकांक्षा शीबू सेंगर ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए साफ़ किया कि राजा बघेल का निष्कासन पूर्ण रूप से अन्यायपूर्ण है इसी वजह से मैंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कई सरपंच, पंचायत सदस्य और पदाधिकारी भी देंगे स्तीफा

सिवनी जिला कांग्रेस में लगातार ही इस्तीफे का सिलसिला जारी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी में राजा बघेल के निष्कासन के बाद से ही अंदरूनी कलह अत्यधिक तेजी से बढ़ रही है। राजा बघेल जिस तरह से सिवनी कांग्रेस की रीड की हड्डी बने हुए है उस हिसाब से अब स्तीफे का सिलसिला जल्द ही रुकना मुश्किल है. अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के और कितने पार्षद, पदाधिकारी, सरपंच और पंचायत सदस्य पार्टी छोड़ते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related