Homeसिवनीइंदौर आने जाने वाली दो बसों की जोरदार टक्कर, सिवनी के कई...

इंदौर आने जाने वाली दो बसों की जोरदार टक्कर, सिवनी के कई यात्री घायल, कुछ गंभीर

Strong collision of two buses going to Indore, many passengers of Seoni injured, some serious

Date:

सिवनी। इंदौर जाने और इंदौर से आने वाली दो बसों का मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे जिला मुख्यालय सिवनी से 140 किलोमीटर दूर व छिंदवाड़ा से 40 किलोमीटर दूर घाटपिपरिया में जोरदार टक्कर हो गई।

दो बसों की इस भिड़ंत में सिवनी जिला मुख्यालय निवासी मंगलीपेठ कस्तूरबा वार्ड सिवनी निवासी 19 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। वही भैरोगंज के अग्रवाल परिवार कि एक 40 वर्षीय महिला व उनका 14 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 14 वर्षीय पुत्र बस के बाहर उचट कर गिर गया तथा उसके ऊपर कांच के टुकड़े गड़ गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन नागपुर ले गए हैं। वहीं पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 6:00 बजे जिला मुख्यालय सिवनी से इंदौर के लिए निकली बस छिंदवाड़ा दिशा की ओर छिंदवाड़ा से 40 किलोमीटर दूर घाट पिपरिया में सड़क के दोनों तरफ बस खड़ी थी वही बीच के खाली हिस्से से बस निकालने की अफरातफरी में दो बसें आपस में टकरा गई।

इस टक्कर में कई लोग घायल हुए हैं। जिनमें सिवनी जिले से 19 वर्षीय युवती अबीसा ठाकुर पिता अभिषेक ठाकुर निवासी मंगलीपेठ कस्तूरबा वार्ड सिवनी घायल बताई जा रही है। वहीं भैरोगंज निवासी अग्रवाल परिवार में एक 40 वर्षीय महिला व उसका 14 वर्षीय पुत्र घायल बताए जा रहा है। जहां महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related