Homeसिवनीसिवनी: श्री राम दरबार की हुई स्थापना, महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

सिवनी: श्री राम दरबार की हुई स्थापना, महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

Date:

सिवनी: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा नगर के ह्रदय स्थल शुक्रवारी गांधी चौक में श्री राम दरबार स्थापित किया गया है जहाँ प्रतिदिन पूजन उपरांत भजन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन आज 26 मार्च से प्रारंभ हुआ.

आज 26 मार्च कोे प्रथम दिवस श्री राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कर भव्य दरबार सजाया गया है. यहां दिनाँक 26 से 29 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से संगीतमय भजन एवं सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद का वितरण किया जा रहा है. जिसमें आज अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित समस्त श्रद्धालुगणों ने महाआरती कर धर्मलाभ उठाया.

श्री राम जन्मोत्सव समिति सिवनी द्वारा बताया गया कि रविवार 30 मार्च सु. 11 बजे से प्रभु श्री राम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ श्री राम मंदिर परिसर शुक्रवारी में मनाया जायेगा. इसके उपरांत दोपहर 03 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. जिसमें समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की गई है.

सनातन धर्म के आराध्य भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव आगामी 30 मार्च को मनाया जायेगा। इससे पूर्व रविवार को रात्रि 8 बजे स्थानीय गांधी चौक शुक्रवारी बाजार सिवनी में भगवान राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण व हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना विधि विधान के साथ प्रकाण्ड पंडितों की उपस्थिति की गई।

ram-darbar-aarti
Seoni News: श्री राम दरबार की हुई स्थापना, महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

श्रीराम रामनवमी जन्मोत्सव समिति, बालरुप हनुमान मंदिर एवं सभी धार्मिक समाजिक व राजनैतिक संस्थाओं के सहयोग से राम दरबार स्थापित हुआ। आगामी 29 मार्च तक प्रतिदिन रात 8 बजे से भगवान राम की संगीतमय महाआरती आयोजित होगी जहां रामधुन की प्रस्तुति बालरूप हनुमान मंदिर समिति द्वारा की जायेगी।

ज्ञात रहे कि रामनवमी का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 30 मार्च को होगा। जहां सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर परिसर में भगवान राम लला का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे रामनवमी की विशाल शोभायात्रा गांधी चौक शुक्रवारी बाजार से आरंभ होगी।

शोभायात्रा काली चौक से होते हुये बरघाट रोड़, गणेश मंदिर से प्रस्थान कर पुन: गांधी चौक होते हुये शुक्रवारी बाजार, नेहरू रोड़, गिरजा कुंड, दुर्गा मंदिर चौक, एलआईबी चौक, मठ तालाब रोड़ से होते हुये जीएन रोड़ मार्ग पर प्रवेश करेगी।
इस दौरान शोभायात्रा के साथ झांकिया व भगवान श्रीराम की प्रतिमा को भी नगर भ्रमण कराया जायेगा।

जीएन रोड़ छिन्दवाड़ा चौक से महिला पुरूष व सनातनीधर्मी महावीर मढिया, शंकर मढिया, नगर पालिका चौक, बस स्टैंड, बीएसएनएल चौक से होते हुये रानी दुर्गावती चौक से मिशन स्कूल मार्ग की और प्रस्थान करेंगे।

पुन: यात्रा गांधी चौक पहुंचकर समाप्त होगी जहां विशाल भंडारे के साथ समिति द्वारा सभी श्रृद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा।

आयोजन समिति ने प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से होने वाली महाआरती में शामिल होकर धर्मलाभ कमाने का अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related