Homeसिवनीसिवनी: बाघ व शावक को ग्रामीणों ने घेरा, गर्मी में पानी पीने...

सिवनी: बाघ व शावक को ग्रामीणों ने घेरा, गर्मी में पानी पीने गांव की ओर पहुँचे थे बाघ व शावक

Seoni: Tiger and cub were surrounded by villagers, tigers and cubs reached the village to drink water in summer

Date:

सिवनी। जिले के केवलारी विकासखंड के उगली थाना क्षेत्र के गांव बेलगांव में मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पानी पीने आए बाघ व शावक को घेर लिया है।

अब तक मौके पर वन अमला नही पहुंचा है। उगली से पुलिस बल बेलगांव के लिए रवाना किया गया है।

उगली थाना प्रभारी एसएस भारद्वाज ने बताया है कि बेलगांव के पास स्थित तालाब में मंगलवार सुबह बाघ व शावक पानी पीने पहुंचे थे।

तालाब के पास ही तेंदूपत्ता के फड़ में मौजूद ग्रामीणों ने बाघ व शाव को देख कर अन्य ग्रामीणों को बुला लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथो में डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ ने बाघ व शावक को घेर लिया है। जानकारी के मुताबिक बाघ व शावक झाड़ियों में छिपे है।

उगली क्षेत्र में बाघ व तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। पूर्व में भी बाघ व तेंदुए के हमले से ग्रामीण जान गवां चुके है।

करीब एक पखवाड़ा पहले भी उगली क्षेत्र के आस पास बाघ को देखा गया था। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की गुहार जिम्मेदार अधिकारियों से लगाई थी। मंगलवार की सुबह जब फिर बाघ तालाब के पास दिखा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे घेर लिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related