प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का बेटा नहीं है फेल; क्या है सच अब प्रदीप मिश्रा ने खुद किया ये खुलासा

Date:

हर बार सुर्खियों में रहने वाले प्रदीप मिश्रा इन दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इस बार प्रदीप मिश्रा अपने बेटे के आठवीं के रिजल्ट को लेकर चर्चा में बने हुए है।

उनके बेटे की आठवी में फेल होने की खबर जमकर वायरल हो रही है जिसमें बेटे को फेल बताया जा रहा है और यह सब मुद्दा इसलिए उठा है क्योंकि प्रदीप मिश्रा ने बेलपत्र पर शहद लगाकर शिवलिंग पर चिपकाने पर बिना पढ़े पास होने का दावा किया था।

ऐसे में उनका बेटा अब आठवीं में फेल हो गया है यह खबर काफी वायरल हुई थी, लेकिन अब खुद प्रदीप मिश्रा ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका बेटा फेल नहीं बल्कि पास हो गया है।

प्रदीप मिश्रा के बेटे की मार्कशीट हुई वायरल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले सीहोर में हुई कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने हर माता-पिता को अपने बच्चे से बेलपत्र में शहद लगाकर शिवलिंग पर चिपकाने का टोटका करने का कहा था।

इससे उनका बेटा कभी भी एग्जाम में सेल नहीं होगा, लेकिन खुद प्रदीप मिश्रा का बेटा ही फेल हो गया। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई, लेकिन अब प्रदीप मिश्रा के बेटे की आठवीं के रिजल्ट की कॉपी सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वहां पास दिखा रहा है। इसके साथ ही प्रदीप मिश्रा भी अब अपने बेटे के समर्थन में उतरते हुए नजर आए हैं।

विरोधियों को प्रदीप मिश्रा ने दिया ये जवाब

प्रदीप मिश्रा का कहना है कि उनका बेटा फेल नहीं हुआ बल्कि पास हो चुका है। उन्होंने इस वायरल खबर को साजिश बताया है। लगातार सोशल मीडिया पर प्रदीप मिश्रा के बेटे की फेल होने की खबर से उनका बेटा राघव तनाव में आ गया था।

इसके बाद खुद प्रदीप मिश्रा मीडिया के सामने आए और इस बात की सच्चाई को उजागर किया है।उन्होंने झूठी अफवाह पर रोक लगा दी है। इस घटना को साजिश बताते हुए कहा कि सनातन धर्म की विरोधी उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जब में उनसे टूट नहीं पाया तो इसी बीच अब मेरे बेटे को घसीट ले आए हैं

पंडित ने बताए थे पास होने के लिए उपाय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले पंडित प्रति मिश्रा ने बेलपत्र की पत्ती के बीच शहद लगाकर बच्चे के हाथ उसे शिवलिंग पर चिपकाने पर बच्चे के परिणाम चमत्कारी मिलेंगे। इसका दावा पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

जिसमें बताया गया था कि अगर बच्चा पूरे साल भी पढ़ाई नहीं करेगा और इस तरह का फार्मूला को पूरा करेगा तो उसे कोई भी फेल नहीं कर सकता है। इस तरह के दावे के बाद प्रदीप मिश्रा के बेटे के फेल होने की खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी, लेकिन अब खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने इसका खुलासा करते हुए विरोधियों को करारा जवाब दिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...