Homeसिवनीसिवनी: दो सरपंचों की जीत-हार तय हुई लाटरी से

सिवनी: दो सरपंचों की जीत-हार तय हुई लाटरी से

Seoni: The victory and defeat of two sarpanches was decided by lottery

Date:

सिवनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 14 जुलाई को जिले के सभी आठ जनपद मुख्यालय में आयोजित मतगणना के सारणीकरण प्रक्रिया को पूरा कर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के साथ ही प्रमाण पत्र वितरित किए गए।हालाकि मतदान दिवस पर पोलिंग बूथों पर बैठे प्रत्याशी के एजेंटों के सामने मतों की गिनती की गई थी।

इसके बाद आंतरिक रूप से जीत हार की जानकारी पहले ही प्रत्याशी को मिल चुकी थी, किन्तु गुरूवार को आधिकारिक रूप से घोषणा कर पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला पंचायत सदस्यों के नामों की घोषणा 15 जुलाई को होगी।

जिले में तीन चरणों में कराए गए चुनाव में डाले गए वोट का सारणीकरण सिवनी के पालीटेक्निक कालेज, कुरई, घंसौर, बरघाट, केवलारी, धनौरा, लखनादौन व छपारा मुख्यालय में की गई।विकासखंड स्तर से प्राप्त जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन की मतगणना के सारणीकरण और परिणामों की घोषणा शुक्रवार को होगी।

बराबर मत मिलने पर लाटरी से निकाला नतीजा

जिले की लगभग सभी जनपद पंचायतों में कुछ वार्ड पंच की किस्मत का फैसला लाटरी से निकालाना पड़ा। वहीं कुरई जनपद की दो ग्राम पंचायतों पाटन, धनौली में सरपंच प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर लाटरी डालकर विजयी प्रत्याशी की घोषणा की गई।

कहीं रिटर्निंग आफिसर ने लाटरी निकालकर वार्ड पंच की किस्मत का फैसला किया तो कहीं बच्ची से लाटरी निकलवाई गई। चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर दोनों के नाम की पर्ची डालकर नतीजा निकाला गया।

सिवनी जनपद की तीन पंचायतों के वार्ड पंच में ऐसे स्थिति निर्मित हुई। ग्राम पंचायत बांकी के वार्ड क्र. 5 में दोनों प्रत्याशियों को 47-47 मत मिलने पर लाटरी से परिणाम निकाला गया। इसमें मालती डहेरिया को विजयी घोषित किया गया।

ग्राम पंचायत समनापुर के वार्ड क्र. 3 में 33-33 मत मिलने पर लाटरी निकाली गई जिसमें वार्ड पंच के पद पर शम्भुलाल चंद्रवंशी को विजयी घोषित किया गया। ग्राम पंचायत छुई में वार्ड क्र. 10 में 42-42 मत होने पर लाटरी में अभिलाष विजयी हुई।इसी तरह बरघाट में 7 वार्ड पंच, लखनादौन में 5 वार्ड पंच, छपारा और केवलारी में 4-4 वार्ड पंच के लिए लाटरी प्रक्रिया अपनाई गई। जबकि धनौरा में एक वार्ड पंच का नतीजा लाटरी में नन्ही बच्ची से निकलवाया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक जीएस चौहान ने 14 जुलाई गुरुवार को जनपद मुख्यालय में आयोजित हुई त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतगणना के सारणीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।प्रेक्षक चौहान ने सिवनी सहित घंसौर, लखनादौन, धनौरा के सारणीकरण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...