Homeसिवनीसिवनी: पुरानी रंजिश पर जीजा ने साथियों की मदद से की साले...

सिवनी: पुरानी रंजिश पर जीजा ने साथियों की मदद से की साले की हत्या

Seoni: Brother-in-law killed brother-in-law with the help of companions over old enmity

Date:

सिवनी। पुरानी रंजिश पर जीजा ने एक नाबालिग समेत एक अन्य साथी की मदद से अपने साले की गला दबाकर हत्या कर दी। दो दिन पहले की गई हत्या का पर्दाफाश उस समय हुआ जब गुरूवार की सुबह पुलिया के पास मृतक का शव मिला।पुलिस ने जांच के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर सीमा से लगे आइटीआई आमाझिरिया के निकट एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।इस घटना की सूचना मिलते ही डूंडासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुलिया के नीचे शव को बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की।

साले को अपने साथ ले गया था जीजा

पुलिस ने बताया कि छिड़िया पलारी निवासी करण पुत्र विष्णु (27) को उनका जीजा बिलखटा भीमगढ़ निवासी कैलाश (24) मंगलवार को सुबह घर से बुलाकर आसपास कहीं ले गया था।

जहां जीजा ने मौका पाकर अपने साले की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को पुराने बाइपास सड़क मार्ग के किनारे स्थित पुलिया के नीचे फेंक दिया। 2 दिन तक करन जब घर नहीं पहुंचा तो स्वजन चिंतित हो उठे और बुधवार को डूंडासिवनी थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि करीब एक साल पुरानी रंजिश के कारण जीजा कैलाश ने अपने साथी गोसाई खमरिया निवासी परमानंद उर्फ राजा समेत एक नाबालिग के साथ मिलकर साले करन की हत्या कर दी।पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...