Homeसिवनीसिवनी: बेटी की डोली उठनी थी डोली, वहां पिता की उठी अर्थी

सिवनी: बेटी की डोली उठनी थी डोली, वहां पिता की उठी अर्थी

Seoni: The daughter's doli had to be raised, the father's meaning was raised there.

Date:

सिवनी। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही हो बेटी के विवाह में पिता और उसका पूरा परिवार खुशी के माहौल में अपनी दूसरी बेटी के विवाह में जुटा है।

बीते रविवार को विकासखंड बरघाट के गांव साल्हेकला घर में जहां बेटी की बारात आनी है वही पिता की मौत के बाद घर में मातम पसरा है और बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठेगी। घर परिवार और गांव में दुख का मातम है। रविवार को दुल्हन के पिता की मौत के बाद जिला अस्पताल सिवनी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव साल्हेकला बरघाट निवासी दुल्लम सिंह इनवाती पिता बाबूलाल (55) के घर रविवार को शाम को उनकी 24 वर्षीय दूसरी पुत्री सीमा का विवाह तय हुआ था। बारात गारापुरी लालबर्रा बालाघाट से रविवार को शाम को आनी है वही बारात आने से पहले रविवार को सुबह बेटी के पिता दुल्लम सिंह की मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस मामले में मृतक के भांजे अजय उइके, दिलीप कोरचे व पुत्री सीमा की मां पुनिया बाई इनवाती ने रोते हुए बताया कि घर के सभी सदस्य 13 अप्रैल को गांव कंजई में होने वाले एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे तभी 14 अप्रैल को गांव से फोन आया जिस पर बताया गया कि दुल्लम सिंह के पड़ोसी ने दुल्लम पर जादू टोना-टोटका करने की बात कहते हुए हाथ में लाठी डंडे लेकर लड़ने पहुंच गए। काफी गाली गलौज की।

जिससे दुखी होकर दुल्लम सिंह ने घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। यह सूचना मिलते ही परिजनों ने उपचार के लिए बरघाट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दुल्लम सिंह से मृत्यु पूर्व बयान अधिकारियों ने ले लिए। वही कीटनाशक का असर शरीर पर गहरा पड़ गया और 16-17 अप्रैल की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे दुल्लम सिंह की मौत हो गई।

रविवार को दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं रविवार की शाम को दुल्लम सिंह की 24 वर्षीय बेटी का आज विवाह भी है। बारात शाम को पहुंचेगी। बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठने पर बेटी का रो-रोकर जहां बुरा हाल है। वहीं गांव में इस घटना से मातम पसरा है।

परिजनों ने पड़ोसियों पर लंबे समय से लड़ाई झगड़ा करने और दुल्लम पर जादू टोना करने का झूठा आरोप लगाते हुए उन्हें अपमान करते थे। जिससे दुखी होकर दुल्लम ने इस घटना को अंजाम दिया। दुल्लम ने कीटनाशक का सेवन कर अपनी लीला समाप्त कर दी।

वहीं परिजनों ने बताया कि दुल्लम सिंह की तीन संतान है। जिसमें बड़ी बेटी शिवकली का विवाह छपारा में हुआ है। व दूसरी बेटी सीमा का आज विवाह होना है। वही तीसरी बेटी 15 वर्षीय शिवानी है तथा एक पुत्र प्रकाश है। परिवार में कृषक पिता की मौत के बाद बेटों का भी बेटे और बेटियों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related