Homeसिवनीसिवनी: छपारा में नाचने की बात पर विवाद नाबालिग ने चला...

सिवनी: छपारा में नाचने की बात पर विवाद नाबालिग ने चला दिया चाकू, और फिर…

Seoni: Controversy over the matter of dancing in Chhapara, the minor opened the knife, and then...

Date:

सिवनी। छपारा में नवरात्रि के समय मां भगवती की मूर्ति स्थापित के बाद विसर्जन कार्यक्रम के दौरान छोटे से विवाद पर नाबालिगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जहां युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी भागवत चंद्रवंशी ने चैत्र नवरात्र पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था।

जहां नाचने को लेकर बात विवाद हो गया। जो झगड़े में बदल गया। दो नाबालिगों ने बाइक रोककर युवक से नाचने के लिए कहा, जब उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया।

इसमें युवक घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया गया, जहां युवक का उपचार के लिए भर्ती किया गया । गहरा घाव नहीं होने के कारण युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

घायल युवक की मां सुनीता बाई भारती ने बताया कि संजय कॉलोनी के नागमणि वार्ड में स्थापित प्रतिमा के विसर्जन के लिए वार्डवासियों ने बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली थी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। जहां बैनगंगा नदी पुल घाट पर विसर्जन में शामिल महिलाएं नाच रही थीं।

इसी समय दो युवकों के नाचने पर संजय कॉलोनी में ईंट बनाने का कार्य करने वाले शिवा पुत्र लक्ष्मी प्रसाद भारती (18) आमगांव नरसिंहपुर ने आपत्ति जताई और दोनों को रोका। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए और बाद में दोनों युवकों ने रोककर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू छाती में बायीं तरफ लगा और वह घायल हो गया।

फिलहाल हमला करने वाले नाबालिग को छपारा पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है तथा मामला भी दर्ज कर लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...