सिवनी : किसानों की सुविधा के लिए हार्वेस्टर हेल्पलाइन नंबर जारी

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

सिवनी (Seoni News) : वैश्विक कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु लागू देशव्यापी लॉक डाउन के कारण प्रारंभ में रबी फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीनों की जिले में कमी हो गयी थीं। चूंकि हार्वेस्टर मशीनें पंजाब, हरियाणा एवं अन्य प्रांतों से ही जिले में आती हैं।

देशव्यापी लॉक डाउन हो जाने से सीमित मशीनें ही जिले में उपलब्ध थी, किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अन्य जिलों एवं राज्यों के हार्वेस्टर संचालकों से संपर्क किया गया तथा सभी हार्वेस्टर संचालकों को जिले में फसल कटाई हेतु आवश्यक अनुमति एवं अन्य रियायतें प्रदान की गई हैं।

जहां एक सप्ताह पूर्व तक जिलें में 45 हार्वेस्टर ही उपलब्ध थे, वही जिला प्रशासन के प्रयासों के उपरांत वर्तमान में लगभग 175 हार्वेस्टर जिलें के विभिन्न ग्रामों में फसल कटाई कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा अन्य हार्वेस्टर संचालकों से भी जिलें में फसल कटाई हेतु संपर्क किया जा रहा हैं।

इसी तरह जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए विकासखण्डवार हार्वेस्टर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। हार्वेस्टर के माध्यम से निर्धारित किराया दर पर फसल कटाने के इच्छुक कृषक संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर निम्नानुसार हैं-
सिवनी विकासखंड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.एस.कुमरे 7879738447,बरघाट विकासखंड के लिए श्री बी.एस. पन्द्राम 9584461953, कुरई विकासखंड हेतु टी.सी. मर्सकोले 9424364210, छपारा एवं लखनादौन विकासखंड के लिए श्री बी.आर. अटठया 9424383729, केवलारी विकासखंड हेतु श्री एम.आर. मरावी 7697139490, धनोरा विकासखंड के लिए श्री एम.सी. नेताम 9425888636 एवं घंसौर विकासखंड हेतु श्री एम. आर. मरावी 7697139490 में संपर्क कर सकते हैं।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment