Homeबॉलीवुड'Ramayan' के 'राम-लक्ष्मण' की वायरल तस्वीर : जवानी के दिनों की Photos...

‘Ramayan’ के ‘राम-लक्ष्मण’ की वायरल तस्वीर : जवानी के दिनों की Photos इंटरनेट पर वायरल

Date:

जवानी में इतने हैंडसम दिखते थे Arun Govil : 33 साल बाद भी रामानंद सागर की रामायण देखकर लोग काफी उत्साहित हैं। लोग रामायण से जुड़े हर किरदार के बारे में छोटी से छोटी जानकारी जानने में लगे हुए हैं। ऐसे में अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको रामायण के राम यानी अरुण गोविल की कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिनमें आप अरुण गोविल को पहचान ही नहीं पाएंगे। देखें तस्वीरें-

लोगों के दिलों में अलग पहचान बना चुके हैं Arun Govil

रामायण के जरिए अरुण गोविल ने फैंस के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई थी। यही वजह है कि रामायण के 30 साल बाद भी लोग उन्हें उतना ही प्यार देते हैं।

जब मिल बैठे टीवी के राम और कृष्णा

इस तस्वीर में अरुण गोविल महाभारत के कृष्णा यानी नीतिश भारद्वाज के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। इन दोनों सितारों के साथ भजन सम्राट अनूप जलोटा को भी बात करते हुए देखा जा सकता है।

ऑनस्क्रीन भाई पर जान छिड़कते हैं Arun Govil

अरुण गोविल इस तस्वीर में अपने ऑनस्क्रीन भाई सुनील लहरी के बाल संवारते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि अरुण गोविल सुनील लहरी पर छोटे भाई की तरह की जान छिड़कते हैं।

ऐसी थी सीता के साथ राम की बॉन्डिंग

इस तस्वीर में अरुण गोविल अपनी को-स्टार दीपिका चिखलिया के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सेट पर काम करने के दौरान दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।

सेट पर ऐसे काम करते थे Arun Govil

रामायण के अलावा अरुण गोविल सावन आने दो, पहेली, राधा और सीता, हिम्मतवाला और अय्याश जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस तस्वीर में भी अरुण गोविल अपनी फिल्म के सेट पर खड़े नजर आ रहे हैं।

भाभी के साथ पोज दे रहे हैं Arun Govil

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अरुण गोविल अपनी भाभी तब्बसुम के साथ खड़े नजर आ रहे है। कुछ समय पहले ही अरुण गोविल की भाभी ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related