HomeसिवनीSEONI : डंपर व हाईवा आपस में टकराये, वाहन चालक मृत

SEONI : डंपर व हाईवा आपस में टकराये, वाहन चालक मृत

Date:

सिवनी (खबर सत्ता )। जिले के उगली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनखार में एक डंपर व हाईवा आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि घटना में एक वाहन चालक राकेश उईके बंडोल निवासी की घटना स्थल में ही मौत भी हो गई है।

जानकारी के अनुसार एक वाहन क्रमांक एमपी एच 1350 जो कि केवलारी से उगली की ओर रेत लेने जा रहा था तथा दूसरा वाहन क्रमांक एमपी एच 1348 उगली से केवलारी की ओर रेत लेकर आ रहा था। दोनों की वाहन एक ही कंपनी के बताएं जा रहे है तथा आमने सामने से भिडे है।

ज्ञात हो कि वर्तमान समय में जय महाकाल रेत कंपनी का अनुबंध शासन से हो चुका है तथा सभी डंप से परिवहन की अनुमतियां स्वतः ही निरस्त हो गई है। इतना ही नहीं इस संबध में मध्यप्रदेश माईनिंग कार्पोंरेशन के प्रबंध संचालक द्वारा आदेश दिए जा चुके है फिर भी उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत नदियों से रेत निकाला जाना तथा डंप से रेत का परिहवन बदस्तूर जारी है।

डंपर व हाईवा वाहन की भिडंत की घटना के बाद थाना उगली से बात की गई तो एक चैकाने वाली बात यह सामने आई कि नियम विरूद्ध तरीके से रेत परिवहन पर कार्यवाही करने की बजाय खनिज निरीक्षक ने पुलिस को फोन किया कि कार्यवाही ना की जाए।

यह बात भी सामने आई कि भोपाल प्रबंध संचालक के निर्देश होने के बाद भी सिवनी के खनिज विभाग ने ऐसे कोई आदेश जारी नहीं किए है जिसमें डंप के लिए जारी सारी अनुमतियां निरस्त की जाएं। इन परिस्थितियों में पूर्व में जारी डंप की अनुमतियां आज भी प्रभावशील है। बताया जा रहा है उक्त रेत खुरसुरा के डंप से परिवहन कर लायी जा रही थी।

इस संबंध में खनिज अधिकारी सिवनी से मोवाईल से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो हमेशा की तरह उक्त अधिकारी का मोवाईल नहीं उठा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...