सिवनी: जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क किया जाएगा वितरण, जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के उद्देश्य से शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से जुटाए गई सामग्रियों को कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने मंगलवार 19 अक्टूबर को नेकी की दीवार संस्था को सौपा।
सिवनी कलेक्टर डॉ फटिंग की अपील पर शासकीय अधिकारी कर्मचारियों ने अपने पास आधिक्य में उपलब्ध सामग्री, जिसमें गर्म एवं सामान्य कपड़े, जैकेट, स्वेटर, जूते,चप्पल तथा अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल हैं, स्वेच्छा से उपलब्ध कराई हैं।
इन सामग्री को संस्था द्वारा जरूरमंद व्यक्तियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
” जिसे जरूरत हैं वह ले जायें, जिसके पास ज्यादा हैं वह छोड़ जाये” के ध्येय पर नेकी की दीवार संस्था कार्य करती हैं। यह कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपनी जरूरत का सामान निःशुल्क प्राप्त कर सकता हैं।
किसी भी व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नही की जाती हैं। वही ऐसे लोगों की मदद करने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति अपने पास आधिक्य में उपलब्ध सामग्री को यह छोड़ सकता हैं।