Homeसिवनीसिवनी रेलवे समाचार: यात्री गाड़ी आरंभ करने की मांग के लिए आज...

सिवनी रेलवे समाचार: यात्री गाड़ी आरंभ करने की मांग के लिए आज रहेगा सिवनी बंद, शुक्रवारी से निकलेगी रैली

व्यापारी व सामाजिक संगठनों का समर्थन, शुक्रवारी गांधी चौक से निकाली जायेगी रैली

Date:

सिवनी। छिंदवाड़ा-सिवनी-नैनपुर रेल मार्ग पर यात्री एवं मालगाडिय़ों का संचालन आरंभ करने के लिए आवश्यक सीआरएस विगत 11 एवं 12 मार्च को होने के बाद भी रेलवे बोर्ड यात्री गाडिय़ों का संचालन आरंभ नहीं कर रहा है जबकि आर्थिक आय देने वाली माल गाडिय़ां प्रतिदिन नवीन ट्रेक पर चलायी जा रही है।

रेल विकास समिति सिवनी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के उपरांत डीआरएम नागपुर, जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि जल्द ही इस लाईन पर यात्री गाडिय़ा आरंभ नहीं की गई तो समिति जनता के समर्थन से विशाल आंदोलन करेंगी।

तमाम प्रयासों के बाद भी यात्री गाडिय़ों का संचालन आरंभ नहीं हो पाया है, आक्रोशित विकास समिति द्वारा रेलवे बोर्ड, मंत्रालय एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को निंद्रा से जगाने के लिए आज सिवनी बंद का अव्हान किया गया है जहां पहले ही सर्व व्यापारी संघ सिवनी इसे समर्थन दे चुका है।

वहीं जिला चैंबर ऑफ कामर्स ने भी जिले के विकास के लिए आवश्यक यात्री गाड़ी संचालन की मांग को न्यायसंगत बताते हुए अपना समर्थन आयोजित बंद को दिया है।

इसके अलावा सामाजिक कल्याण एवं विधिक जन सेवा समिति, यादव समाज सिवनी, बैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा, मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा समिति, सराफ एसोसिएशन, किराना व अनाज व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, खाद बीज विक्रेता यूनियन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, अशासकीय शैक्षणिक संस्था व जेसीबी यूनियन ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया।

इसी तारतम्य में सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष दौलतराम सेवलानी ने भी बंद को समर्थन देते हुए कहा है कि संगठन इस मांग को समर्थन देता है। इसके अलावा जिला युवा संधि ने भी बंद को समर्थन दिया है वहीं विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति संगठन ने भी बंद को समर्थन देते हुए अपील की है कि सभी व्यवसायी सुबह से दोपहर 4 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

निकाली जायेगी रैली

शांति पूर्ण बंद के अव्हान के साथ रेल विकास समिति एवं व्यापारी तथा युवा सुबह 8 बजे गांधी चौक शुक्रवारी बाजार में एकत्र होगे जहां से सभी जागरूक नागरिक नगर का भ्रमण करते हुए सिवनी स्टेशन पहुंचेगे, जहां स्टेशन मास्टर को समिति अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगी।

विकास का है मुद्दा

समिति ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य चौरई, सिवनी, केवलारी एवं नैनपुर के नागरिकों को सस्ती यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है, यात्री गाड़ी आरंभ होने से न केवल सिवनी बल्कि लखनादौन बरघाट एवं अन्य विकासखंडों के नागरिकों को भी फायदा होगा वहीं इसका असर नगर के व्यापार में भी पड़ेगा। जिला के पूर्ण विकास के लिए यात्री गाड़ी का संचालन समय की आवश्यकता है।

शांतिपूर्ण रहेगा बंद

रेल विकास समिति ने जिले के सभी नागरिकों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालकों, राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों सहित युवाओं से शांति पूर्ण बंद को समर्थन देने की अपील की है, जहां बताया गया कि इस बंद में दूध, पानी, दवाई एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं चालू रहेगी।

रेल अधिकारियों का अडिय़ल रवैया

सिवनी बंद को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने विकास समिति के सदस्यों से अनुरोध किया था कि वे कार्यक्रम को स्थगित कर दे, इस दौरान अधिकारियों ने पहले रेल विभाग के उच्चाधिकारियों से चर्चा की, जिसके बाद समिति के पदाधिकारियों से भी बात करायी गई लेकिन रेल विभाग के अधिकारियों ने यात्री गाड़ी संचालन की कोई निर्धारित समय बताने से इंकार कर दिया। वार्ता के दौरान स्पष्ट रूप से रेल विभाग के अधिकारियों ने अडिय़ल रवैया अपनाया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...