Homeसिवनीसिवनी: 19 अप्रैल को जिले में होने वाले मतदान के लिए मतदान...

सिवनी: 19 अप्रैल को जिले में होने वाले मतदान के लिए मतदान दल जरूरी सामग्री के साथ रवाना

Date:

सिवनी: लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण शुक्रवार 19 अप्रैल को जिले में होने वाले मतदान को लेकर गुरूवार 18 अप्रैल को जिले के सभी 1407 मतदान केन्द्रों के दल मतदान सामग्री लेकर अपने- अपने नियत मतदान केन्द्रों की ओर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना हुए।

सर्वप्रथम प्रात: 6 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके उपरांत मतदान केन्द्रवार मतदान दलों को ईव्हीएम मशीन एवं अन्य मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई।

पोलिंग दल को उनकी टेबल पर उपलब्ध कराई गई मतदान सामग्री

कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में मतदान कर्मियों की सुविधा अनुरूप सभी जरूरी व्यवस्थाएं मतदान सामग्री वितरण-वापसी स्थल रखी गई है। मतदान सामग्री वितरण स्थल पर विधानसभावार वॉटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक मतदान दल के लिए पृथक-पृथक टेबल-कुसियों की व्यवस्था रखते हुए पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखों की व्यवस्था की गई थी।

मतदान दलों को ईव्हीएम तथा अन्य सभी मतदान सामग्री उनकी टेबल तक पहुंचाई गई, किसी भी मतदान कर्मी को कहीं भी कतार लगने की अवश्यकता नहीं पड़ी। मतदान सामग्री वितरण स्थल में मतदान दलों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए डाक मत पत्र सुविधा केंद्र, मेडिकल सुविधा केंद्र तथा स्वल्पाहार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कलेक्टर सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह की रही उपस्थिति

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सिंह पूरे समय मतदान सामग्री वितरण स्थल पर उपस्थित रहे। उनके द्वारा विधानसभावार बने मतदान सामग्री स्थलों एवं व्यवस्था का सतत अवलोकन करते हुए समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों दिए गए। मतदान सामग्री प्राप्ति के बाद मतदान दलों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों में कल होने वाले मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

सभी अधिकारी- कर्मचारी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता होने पर उत्साहित नजर आए तथा सभी के द्वारा जिले वासियों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई। दोपहर बाद मतदान दलों का उनके मतदान केन्द्र पहुंचना प्रारंभ हो चुका था, विभिन्न मतदान केन्द्रों में मतदान दल के पहुंचने पर स्थानीय निवासियों द्वारा दल का सहर्ष स्वागत किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related