Homeसिवनीसिवनी: सिर्फ कचड़ा गाडी नहीं अब अन्नकूट वाहन, निर्माल्य वाहन एवं संजीवनी...

सिवनी: सिर्फ कचड़ा गाडी नहीं अब अन्नकूट वाहन, निर्माल्य वाहन एवं संजीवनी वाहन चलेंगे सिवनी में

Seoni: Not only garbage vehicle, now Annakoot vehicle, Nirmalya vehicle and Sanjeevani vehicle will run in Seoni

Date:

सिवनी।। नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा शीघ्र ही मंदिरों से भगवान के उतरने वाले श्रृंगार (निर्माल्य) को प्रतिदिन एकत्रित करने हेतु निर्माल्य वाहन, होटलों रेस्टारेंट से बचे हुए भोजन को एकत्रित कर गौशाला तक पहुंचाने अन्नकूट वाहन एवं बीमार असाह लोगो को हास्पिटल पहुंचाने के संजीवनी वाहन चलाने जा रही है।

उक्त तीनों वाहन क्रय करने हेतु विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आज विधायक निधि से राशि जारी कर दी है लगभग 1 माह के भीतर नगर पालिका ये ई-वाहन चलवायेगी उक्त आशय की जानकारी नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा दी गई

विदित होवे कि हाल ही में विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा नगर के मंदिरों में भगवान का जितना भी श्रृंगार उतरता है एवं पूजन सामग्री को एकत्रित करने के लिये निर्माल्य वाहन चलाये जाने, होटलों से बचने वाले खाने को एकत्रित करने के लिये अन्नकूट वाहन चलाने एवं बेसहारा गरीबो को अस्पताल तक पहुंचाने के लिसे संजीवनी वाहन चलाने की बात कही गई थी जिसे आज पूर्ण करते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जी के द्वारा तीनों ई-वाहन क्रय किये जाने हेतु राशि आबंटित कर दी गई है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के मंदिरों में भगवान का जितना भी श्रृंगार उतरता है कई बार वह श्रृध्दालुगण उसे अपने पैरो से कुचल देते है जिससे वह अपवित्र एवं अषुध्द हो जाता है उसे कलेक्ट करने के लिये नगर पालिका द्वारा अलग से वाहन की व्यवस्था की जा रही है जो प्रतिदिन भगवान के उतरने वाले श्रृंगार को एकत्रित करेगा एवं उसे बैनगंगा नदी के किनारे कुंड बनाकर उसे विसर्जित किया जावेगा एवं वहां की नियमित साफ-सफाई भी नगर पालिका सिवनी द्वारा की जावेगी।

साथ ही नगर के होटलों एवं रेंस्टारेंट से जो खाना बचता है, शेष रह जाता है वह खाना अन्नकूट कहा जाता है उस अन्नकूट को होटलों से एकत्रित कर गौशाला तक गायों के लिये पहुंचाने जिससे गाय की सेवा भी होगी जिससे होटलो व रेस्टारेंट में बचने वाले भोजन का सद्उपयोग भी होगा।

इस योजना के माध्यम से आगे भी घर-घर से बचा हुआ खाना एवं अनाज एकत्रित कर गौषाला को उपलब्ध कराया जावेगा। प्रांरभिक तौर पर इसकी शुरूआत होटल से की जा रही है। अन्नकूट को एकत्रित करने के लिये अन्नकूट वाहन चलाया जावेगा।

विधायक महोदय के प्रयायों से नगर पालिका द्वारा संजीवनी वाहन चलाया जावेगा नगर के जो भी बेसहारा लोग जो बीमार होने में अस्पताल तक पहुंचने में सक्षम नहीं होते या जिन्हे गंभीर बीमारी का खतरा होता है वे तुरंत संजीवनी वाहन को फोन लगाकर सहायता ले सकते है इस संजीवनी वाहन के माध्यम से नगर पालिका सिवनी उन्हे अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

साथ ही कोरोना काल में उक्त वाहन का उपयोग भोजन के पैकेट, खाना बांटने के लिये किया जावेगा। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा उक्त तीनों वाहन क्रय किये जाने हेतु राशि जारी कर दी गई है। जिससे नगर पालिका द्वारा ये तीनों ई-वाहन 1 माह के भीतर चलाना शुरू कर देगी।

विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा राशि आबंटन का पत्र मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे को उनके निवास पर सौंपा गया। सीएमओ द्वारा विधायक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कलेक्टर एवं प्रषासक महोदय डॉ. राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्षन में सीएमओ श्री पांडे राम सेना, एवं शिवाजी सेना के पदाधिकारियों से मिले इनके द्वारा शिवाजी पार्क बनाये जाने की निरंतर की जा रही मांग को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ नवनीत पांडे, प्रभारी सहायक यंत्री, संतोष तिवारी द्वारा पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया एवं पार्क बनाये जाने की तैयारियों का कार्य जल्द से जल्द कराये जाने की बात कही गई।

इसके पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने नगर सौंदर्यीकरण के अंतर्गत डूंडासिवनी तिराहा में बन रहे पार्क का निरीक्षण किया एवं सोमवारी चौक एवं डूंडासिवनी तिराहा में सौंदर्यीकरण का कार्य प्रांरभ हो जाने की जानकारी दी ।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नगर पालिका को अन्नकूट वाहन, निर्माल्य वाहन एवं संजीवनी वाहन खरीदने हेतु विधायक निधि से जारी की राशि

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...