Homeसिवनीसिवनी : बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता में...

सिवनी : बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता

Date:

सिवनी,मध्य प्रदेश : सिवनी कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में शासन की महत्वकांक्षी ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं” योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के नवाचार करते हुए ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालिका शिक्षा, बालिका जन्म में वृद्धि, जन्म के समय लिंगानुपात में वृद्धि तथा बाल लिंगानुपात में वृद्धि जैसे विषयों को शामिल करते हुए जिले के शासकीय अशासकीय संस्थानों के विद्यार्थियों के मध्य ऑनलाईन प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8वी वर्ग के विद्यार्थियों से 17, कक्षा 9 से 12 वी वर्ग के विद्यार्थियों से 15 एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से 8 प्रविष्ठियां इस प्रकार कुल 40 प्रविष्ठियाँ ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई। इन प्रविष्ठियों में से वर्गानुसार छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने हेतु जिलास्तरीय पर्यवेक्षण समिति का गठन किया जा रहा है।

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related