Homeमध्य प्रदेशMP : कमलनाथ का शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- इलाज के...

MP : कमलनाथ का शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- इलाज के अभाव में गई कांग्रेस विधायक की जान

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा के विधायक गोवर्धन दांगी के निधन पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक की मौत शिवराज सरकार की लापरवाही की वजह से गई। यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक को सही इलाज मिला होता तो उनकी जान बच जाती।

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन वहां इलाज में लापरवाही बरती गई। उनका इलाज सही तरीके से नहीं किया गया और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। आपको बता दें कि कमलनाथ विधानसभा सत्र को लेकर बैठक बुलाई गई बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसमें सीएम शिवराज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित पी सी शर्मा मौजूद रहे। सत्र के दौरान तमाम गाइडलाइन पर चर्चा हुई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related