Homeसिवनीसिवनी: अर्थ निधि लिमिटेड कंपनी के संचालक की प्रॉपर्टी नीलाम करने आदेश

सिवनी: अर्थ निधि लिमिटेड कंपनी के संचालक की प्रॉपर्टी नीलाम करने आदेश

Date:

सिवनी। अर्थ निधि लिमिटेड कंपनी के संचालक की प्रॉपर्टी नीलाम करने के आदेश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा आम जनता से सूदखोरों व चिटफंड कंपनियों द्वारा डबल पैसा देने का लालच देकर पूंजी जमा कर वापस ना करने वाली समस्याओं में तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में इस हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में थाना डूंडासिवनी में अर्थ निधि लिमिटेड सोसाइटी के विरुद्ध करीब 100 से अधिक निवेशकों की शिकायतों पर दिनांक 2 दिसंबर 2020 को अर्थ निधि लिमिटेड कंपनी के विरुद्ध धारा 420, 409, 406, 467, 468, 471, 120 बी भादवि 3/4,6 मध्यप्रदेश में निक्षेपको का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान 9 दिसंबर 2020 को निवेशकों के रुपए जमा करा कर फरार हुए अर्थ निधि लिमिटेड कंपनी के संचालक अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अशोक चौधरी की चल अचल संपत्ति की जानकारी करीब 2.5 करोड़ से भी अधिक की जानकारी मिलने पर प्रथम चरण में आरोपी की गोपालगंज में स्थित भूमि, कार, सोने का हार, नगद जप्त कर कुर्की करने हेतु प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया था।

न्यायालय से कुर्की के आदेश प्राप्त होने पर उक्त प्रकरण में जप्त उक्त संपत्तियों को अटैच कर अंतिम रूप से कुर्की का आदेश दिए जाने हेतु मामला माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश में पेश किया गया था। जो माननीय न्यायालय द्वारा प्रथम चरण में कुर्की में कुर्की हेतु पेश संपत्तियों गोपालगंज की स्थित जमीन कीमत 1.5 करोड़,कार, सोने का हार व नगद मिले 19000 रुपये कुल 1 करोड़ 60 लाख की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी थाना प्रभारी डूंडासिवनी को कुर्क संपत्तियों को नीलाम करने के लिए आदेश दिए गए हैं, ताकि शीघ्र ही अर्थ निधि लिमिटेड के निवेशकों के साथ आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक अर्जित रुपयों को न्याय की दृष्टि से वापस कराया जाएगा।

इस कार्य में सराहनीय कार्य करने वालो में कर्मचारियों थाना प्रभारी डूंडासिवनी उप निरीक्षक देवकरण डहेरिया, सहायक उपनिरीक्षक राजपूत, आरक्षक मुकेश गोडाने, आरक्षक मनोज, आरक्षक शेखर बघेल, आरक्षक राकेश ठाकुर, आर शिवदीप, राकेश त्रिवेदी, संजय, नितिन, जितेंद्र बघेल का विशेष योगदान रहा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related