सिवनी : सिवनी जिले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलास्तर पर गठित समिति की बैठक 10 दिसम्बर को – संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सिवनी द्वारा जानाकारी देते हुए बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग एवं आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल के निर्देशानुसार जिले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलास्तर पर गठित समिति की पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक की अध्यक्षता में गुरूवार 10 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे पुलिस कंट्रोल रुम में बैठक का आयोजन किया गया है।
आयोजित बैठक में संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला सिवनी, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिले के सभी उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्य एवं उनके खेल प्रभारी, खेलो इंडिया अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से चयनित दो प्रशिक्षण केन्द्र क्रमश: शास. नेताजी सुभाष चंद्र बोस उच्च.मा.वि. सिवनी, बालक मिशन उच्च.मा.वि., शास. उच्च.मा.वि.बंडोल, शास.उच्च.मा.वि. भोमा, शास.उर्दू उन्नयन मा.वि. बरघाट, शास.उच्च. मा. वि. धारनाकलॉ, शास.उच्च.मा.वि.अहरवाड़ा, खेल परिसर कुरई, शास.उच्च.मा.वि.सुकतरा कुरई, शास.नवीन विद्यालय छपारा, शास.उच्च.मा.वि. आदेगांव, शास.मा.वि.मुर्गहाई धनौरा, शास.उच्च.मा.वि.केदारपुर घंसौर के प्राचार्य/ प्रधान पाठक एवं उनके खेल प्रभारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सिवनी के सभी संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
ताकि संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल एवं आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल के निर्देशानुसार जिले में खेलों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को चिन्हित करने संबंधी आवश्यक निर्णय लिये जा सकें।
इसी क्रम में 10 दिसम्बर 20 को दोपहर 3.00 बजे खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति सिवनी की बैठक का आयोजन कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रुम सिवनी में किया गया है। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी सिवनी, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ सिवनी, जिले के सभी हॉकी क्लबों के अध्यक्ष/सचिव/पदाधिकारी, श्रीमती हेमा गौर, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी(समिति सदस्य) एवं रंजना भलावी, संविदा जिला खेल प्रशिक्षक (समिति सदस्य) की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति की आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला मुख्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एक मात्र अधोसंरचना मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम के सफल संचालन हेतु आयोजित की गई है। जिससे के खिलाड़ियों के खेल अभ्यास हेतु समुचित व्यवस्थायें बनाई जा सकें।