Homeसिवनीसिवनी: मॉरिस नाथ की लापरवाही, कलेक्टर के सामने राष्ट्रीय ध्वज का किया...

सिवनी: मॉरिस नाथ की लापरवाही, कलेक्टर के सामने राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमान

Seoni: Negligence of Morris Nath, insulted the national flag in front of the collector

Date:

सिवनी: पूरे देश समेत सिवनी जिले में भी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है। जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं सिवनी जिले में कृषि विभाग के उपसंचालक मॉरिस नाथ से आज तिरंगा पकड़ने के दौरान चूक हो गई। मॉरिस नाथ तिरंगे को उल्टा पकड़े नजर आए।

कृषि विभाग के अधिकारी तिरंगे के हरे रंग को ऊपर की ओर करके पकड़े हुए थे। जिस समय कृषि अधिकारी तिरंगे को उल्टा पकड़े हुए थे उस समय उनके सामने सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास और जिला पंचायत सीईओ मौजूद थे, बावजूद इसके दोनों अधिकारियों का ध्यान भी उल्टे तिरंगे पर नहीं गया।

यह भी पढ़ें: सिवनी: 12 साल से सिवनी में पदस्थ है मोरिस नाथ, पक्ष विपक्ष के नेताओं का मिल रहा संरक्षण ?

इस वजह से मामले ने पकड़ा तूल

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उल्टा पकडे हुए फोटो ने सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद के रूप में बदल गया, और विवाद हो भी क्यों ना राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ही है.

ऑफिसियल अकाउंट से भी पोस्ट हुई फोटो

सिवनी जनसंपर्क विभाग के ऑफिसियल अकाउंट के साथ ही कलेक्टर डॉक्टर राहुल हरिदास फिटिंग के फेसबुक हैंडल से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट हुई थी , बाद में जब विवाद की स्बातिथि बनी तो कलेक्टर और जनसंपर्क के सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें डिलीट कर दी गईं।

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के बाद अफसर ने दी सफाई

कृषि विभाग के उपसंचालक मॉरिस नाथ ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि, झंडा पकड़ते समय तस्वीर क्लिक हो गई होगी, मैंने तो झंडा सीधे ही पकड़ा था। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संबंध में नेताओं के साथ साथ आमजन से पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि, तिरंगा फहराने या पकड़ते समय सावधानी बरतें, जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान ना हो। बावजूद इसके अफरसर की ऐसी तस्वीर राष्ट्रध्वज के सम्मान में लापरवाही का उदाहरण दे रही है।

12 साल से सिवनी में पदस्थ है मोरिस नाथ, पक्ष विपक्ष के नेताओं का मिल रहा संरक्षण ?

सिवनी जिला शुरू से ही ऐसे अधिकारीयों से भरा पड़ा है जो पद स्थापना के बाद यहां से जाना ही नही चाहते, जिले में ऐसे अनेको सरकारी विभाग है जिनमे ऐसे ऐसे अधिकारी है जो वर्षो से जिले में पदस्थ है.

सिवनी जिले में ऐसे ही एक अधिकारी कृषि कल्याण विभाग में विगत 12 वर्षों से पदस्थ है, एस.डी.ओ. पद पर सिवनी आये मोरिस नाथ अब प्रभारी उप सचालक कृषि के साथ आत्मा परियोजना के प्रभारी अधिकारी भी है।

काग्रेस भाजपा के नेताओ से मधुर सम्बंध के चलते इनको दोनो की सरकारों पर भरपूर संरक्षण मिला, नियम विरुद्ध तरीके से मोरिस नाथ विभागीय आदेशो में स्वयं को उप सचालन कृषि कल्याण विभाग लिख रहे है, यहां तक कि सरकारी वाहन में D.D.A की बड़ी नेम प्लेट लगी है, जो पूरी तरह नियम विरूद्ध है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...