सिवनी । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का आगामी 15 दिसंबर को सिवनी आगमन होने जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने उक्त जानकारी की पुष्टि करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सिवनी आगमन को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है.
सिवनी कांग्रेस कमेटी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सिवनी प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वे शामिल होंगे।
Web Title: Seoni: MP Congress President, former CM Kamal Nath, will come to Seoni on 15 December