Homeसिवनीसिवनी: विधायक दिनेश राय लगे है पार्षदों की खरीद-फरोस्त में, गौगपा ने...

सिवनी: विधायक दिनेश राय लगे है पार्षदों की खरीद-फरोस्त में, गौगपा ने लगाया गंभीर आरोप

Seoni: MLA Dinesh Rai is engaged in horse-trading of councilors, Gaugpa made serious allegations

Date:

सिवनी । जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने की सभी राजनीतिक दलों में होड़ लगी हुई है, भाजपा भी जोडतोड की राजनीति में आगे नजर आ रही है। इसी बीच गौंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भाजपा विधायक दिनेश राय और उनके समर्थकों पर लालच देकर पार्षदों की खरीद-फरोस्त का आरोप लगाया है।

गौंगपा का कहना है कि बीजेपी उनके पार्टी और निर्दलीय जीते आदिवासी समुदाय के लोगों को लालच देकर खरीदने का प्रयास कर रही है।

जिले के लखनादौन क्षेत्र अंतर्गत पंचायत चुनाव खत्म होते ही निर्वाचित जनपद सदस्य, जिला सदस्यों को खरीदने के मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के निर्वाचित जनपद सदस्य, निर्वाचित जिला पंचायत पदाधिकारियों ने जीते सदस्यों को खरीदने के मामले में एक लाख रुपये देकर नगर पंचायत लखनादौन के अध्यक्ष एवं किशोर यादव के साथ-साथ दिनेश राय मुनमुन का नाम लेकर आरोप लगाये हैं।

इसको लेकर विधायक दिनेश राय के घर से 100 मीटर दूर नारे भी लगाए, साथ में भाजपा को आड़े हाथों लिया। सोमवार की दोपहर में सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है।

वार्ड क्रमांक 06 से निर्वाचित जनपद सदस्य शनिलाल सैयाम निवासी ग्राम माडापानी ने बताया कि वह रविवार को घर में था तब कुछ नगर निगम अध्यक्ष और यादव आए तब उन्होंने उन्हें चाय पिलाया तभी दोनों ने कहा कि आप पीछे चलो और पीछे लेकर एक लाख रुपये देने का प्रयास करते हुए कहा कि यह खर्चापानी के लिए है।

आप हमारे संगठन में आओ हमारे साथ जुड जाओं। सैयाम ने बताया दोनों व्यक्ति दो-दो बार उसके घर आये है वह उन्हें अच्छे से जानते हैं उसे रात-रात में फोन में परेशान करते रहे और पार्टी में जोडने का प्रयास करते रहे।

रविवार की देर रात्रि गौडवाना गणंतत्र पार्टी के निर्वाचित जनपद सदस्यों व निर्वाचित जिला पंचायत के पदाधिकारी ने लखनादौन स्थित सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के घर से 100 मीटर की दूरी नारे बाजी की गई इस दौरान गौगपा के लोगों ने कहा कि जनपद के खरीदने वालो को जूता मारो सालों को , मुनमुन के दलालो को जूता मारो सालों को ओर हाय-हाय बीजेपी, बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम मरावी ने बताया कि इस संबंध की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related